Skip to main content

Etawah News: एडस पीड़ितों के साथ न हो कोई भेदभाव: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

आशीष कुमार

इटावा: 1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को जिला क्षय रोग चिकित्सालय के सभागार में जिला एड्स नियंत्रण इकाई के तत्वावधान में जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर एचआईवी /एड्स के प्रति जागरुक किया गया। 

एडस पीड़ितों के साथ न हो कोई  भेदभाव: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना और एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली बीमारी एड्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे जिससे  एड्स के इलाज और बचाव के संबंध में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके । उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम-"समानता से  सम्मान की ओर"है | इसी थीम के अनुसार सामुदायिक स्तर पर  लोगों को जागरूक करते हुए एड्स ग्रसित लोगों के साथ किसी तरह का भेदभाव न हो इस पर विशेष बल दिया जा रहा है |  इसी क्रम में जनपद में चिन्हित एड्स रोगियों की  विशेष काउंसलिंग कर सही निर्देशन भी दिया जा रहा है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ शिवचरण ने बताया कि  तीन  वर्षों में जनपद में 151364 व्यक्तियों की एचआईवी जांच की गई जिसके सापेक्ष 350 व्यक्ति एचआईवी धनात्मक पाए गए। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक 16860 व्यक्तियों की एचआईवी जांच की गई जिसके सापेक्ष 116 व्यक्ति एचआईवी धनात्मक पाए गए एवं 19390 गर्भवती की एचआईवी जांच की गई, जिसमें 13  गर्भवती  एचआईवी धनात्मक पाई गई। डीपीएम साक्षी तिवारी ने बताया कि एड्स के प्रति जागरूकता और बचाव के लिए जनपद में कुछ हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। उन स्थानों पर विशेष रूप से जागरूकता अभियान के साथ सार्वजनिक स्थानों और हाईवे के किनारे होटल और ढाबे पर कंडोम बॉक्स लगाए गए हैं |  काउंसलर द्वारा उन क्षेत्रों में विशेष रुप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

संगोष्ठी समापन के बाद एड्स के प्रति जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गीताराम ने हस्ताक्षर किए, उसके बाद अन्य लोगो ने हस्ताक्षर कर एड्स के प्रति जागरूकता अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम  में डॉ सोहम प्रकाश एवं डीपीएम साक्षी तिवारी, डीपीसी कंचन तिवारी एवं सौरभ तिवारी, अभिषेक कुमार ,वारसी सेवा सदन की प्रतिनिधि रेखा चतुर्वेदी, केयर सपोर्टर सेंटर के प्रतिनिधि संजय यादव, अहाना के प्रतिनिधि विकास चतुर्वेदी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों  ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...