Skip to main content

Etawah News: मुलायम सिंह के बेहद करीबी राजनीति के पर्याय महावीर सिंह यादव की सडक दुर्घटना में मौत

आशीष कुमार

इटावा: राजनीति के धुरी रहे करीब 84 वर्षीय सपा नेता महावीर सिंह यादव बुधवार रात इस दुनियाँ को अलविदा कह गये।। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा से करीब 16 किलोमीटर दूर उनकी इनोवा गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा रौंदे जाने से उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण बताई जा रही है कि उनकी "इनोवा" गाड़ी का आगे का हिस्सा और जिस साइड में  वह बैठे थे, बुरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मगर गाड़ी में सवार उनका ड्राइवर जिसे उपनाम मोटे नाम से जानते हैं, तथा उनके साथ चल रहा एक युवक "आशू" को चोटें आई हैं।

Etawah News: मुलायम सिंह के बेहद करीबी राजनीति के पर्याय महावीर सिंह यादव की सडक दुर्घटना में मौत,

अपनी संघर्षपूर्ण  जिंदगी और जीवंतता के  धनी महावीर सिंह यादव गंभीर ह्रदय रोगी थे ।कई बार उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। कुल 3 वार उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई। फिर भी उन्होंने कभी बिस्तर पर लेट कर अपनी जिंदगी नहीं बिताई और वह दूसरों के लिए प्रेरणाप्रद  बने थे ,कि गंभीर बीमारी के बावजूद कैसे एक सक्रिय जिंदगी जी जाती है। सफ़ेद कुर्ता धोती पहने जब धोती के एक किनारे को पकड़ कर जब फुर्ती से सामने से गुजरते थे तो उनकी फुर्ती, चाल और चेहरे की चमक और मस्कुराहट को देखकर ही लोग आश्चर्य चकित हो जाते थे । अभी हाल में ही आज से ठीक 3 महीने पहले ही उनकी धर्मपत्नी का भी स्वर्गवास हुआ था। इतनी कठिनाइयों के बाद भी उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती थी, जब तक जिये जिंदादिल अंदाज़ में जिये अभी ज़िंदगी से हारने वाले नहीं थे पर वक्त और मौत से आख़िरकार हार ही गये।

Etawah News: मुलायम सिंह के बेहद करीबी राजनीति के पर्याय महावीर सिंह यादव की सडक दुर्घटना में मौत,

नगर पालिका जसवंत नगर के चुनाव के बावजूद वह अपने समधी कृष्णा कोल्ड स्टोरेज के मालिक राम अवतार यादव  के बेटे अरुण यादव उर्फ गुड्डन को देखने मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव, जसवंत नगर से शाम 12 बजे रवाना हुए थे बाद में वहां शाम को अस्पताल  पहुंचकर रात करीब 8:00 जसवंत नगर के लिए रवाना हुए थे। यमुना एक्सप्रेस वे पारकर लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए जसवंतनगर आ  रहे  थे और।आगरा से करीब 15 किलोमीटर आगे निकले थे तभी  लखनऊ एक्सप्रेस वे के आगरा के बाद पड़ने वाले पहले टोल से करीब 5-6  किलोमीटर पहले यह दुर्घटना रात10:30  के लगभग घटित हुई, जिसमें उनको गंभीर चोटें आई और उन्हें जब तक आगरा के जी जी नर्सिंग होम ले जाया जाता उनकी मृत्यु हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...