Skip to main content

Etawah News: जैन समाज ने श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जैन समाज के महिलाएं पुरुष बच्चों ने लालपुरा जैन धर्मशाला से शहर के प्रमुख मार्ग बलदेव चौराहा, तहसील नगर पालिका, पक्की सराय, नौरंगाबाद से शास्त्री चौराहे तक विशाल कैंडल मार्च निकाला। जिसमें जैन समुदाय की महिलाएं पुरुष बच्चे हाथों में पचरंगा झंडा एवं कैंडल लेकर केंद्र सरकार एवं झारखंड सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए मांग कर रहे थे झारखंड में स्थित श्री सम्मेद शिखर जी पवित्र जैन तीर्थ क्षेत्र को पर्यटक स्थल की सूची में शामिल किया गया है उसको वापस लिया जाए। 

Etawah News: जैन समाज ने श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध

शिखरजी बचाओ आंदोलन के समर्थन में जैन समाज इटावा के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए कैंडल मार्च में शामिल हुए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी जो अनादि काल से झारखंड में स्थित है जिसको वन मंत्रालय द्वारा पवित्र जैन तीर्थ को पर्यटक स्थल की सूची में शामिल किया गया है यह उचित नहीं है। यह जैन समुदाय की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है इसका व्यापार मंडल विरोध करता है और सरकार से मांग करता है अति शीघ्र इस अध्यादेश को वापस किया जाए। अन्यथा व्यापार मंडल जैन समाज के समर्थन में समस्त व्यापार बंद करके विरोध किया जाएग। 

Etawah News: जैन समाज ने श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध

इस अवसर पर संजू जैन ठेकेदार, सुदर्शन जैन, महावीर जैन, सुभाष चंद जैन, मेजर विशाल जैन, हैप्पी जैन, आकाशदीप जैन, आलोक दिक्षित, रंजीत कुशवाहा, संतोष वर्मा, इकरार अहमद, रंजीत कुशवाहा, मनोज अग्रवाल, जागेश्वर प्रसाद, अग्रवाल हरिशंकर पटेल, सचिन अग्रवाल, डॉ० संतोष राठौर, सतीश मंसूरी, संतोष वर्मा, अशोक कुशवाह, लल्लू वारसी, श्रवण कुमार गुप्ता, सलमान राईन, मौजुद्दीन, श्याम जी, चक्रेश जैन, महेश जैन, मोनू जैन बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाएं व बच्चों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...