ब्यूरो संवाददाता
इटावा: खाकी के फर्ज के साथ-साथ
पुलिस मानवता का धर्म निभाकर लोगों का दिल भी जीत रही है। बीते दो सालो के कोरोना
काल में कई पुलिसवालों ने प्लाज्मा दान कर मरीजों की जान बचाई। जरूरतमंदों के घर
राशन पहुंचाया। संकटकाल में लोगों की मददगार बनी इटावा पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा जिला
कारागार में रक्तदान शिविर के आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
द्वारा रक्तदान किया गया साथ अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों द्वारा रक्तदान शिविर में
बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया गया, रक्तदान करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों को वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की
कामना की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान महा दान है
इससे लोगो की जान बचाई जा सकती है और इससे रक्तदान करने वाले कि सेहत पर कोई बुरा
प्रभाव भी नही पड़ता।
Comments
Post a Comment