Skip to main content

Etawah News: सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता को प्रो0 रामगोपाल और शिवपाल ने दिया जीत का आशीर्वाद

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: ज्यों ज्यों नगर पालिका का त्रिकोणीय चुनाव अपने शबाब पर आता जा रहा है सभी पार्टियों के चुनाव कार्यालयों पर लगातार दिनों दिन रौनक बढ़ती ही जा रही है। आज इसी क्रम में शहर में समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में आज सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता के समर्थन में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मंच से अपने पार्टी के कार्यकर्ताओ और वोटरो से ज्योति गुप्ता पत्नी संटू गुप्ता को वोट देने की अपील करते नजर आए।

Etawah News: सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता को प्रो0 रामगोपाल और शिवपाल ने दिया जीत का आशीर्वाद

पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि, यह निकाय चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है क्यों कि हमे इसी से आने वाले भविष्य का अंदाजा भी लग जायेगा और अब खुशी की बात यह है कि,अब हमारे इंतजार का समय 2027 का नही बल्कि 2024 का ही शेष रह गया है विश्वास रखिए हम 2024 में ही दिल्ली जीतने जा रहे है कहकर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी जब भी पूर्ण सत्ता में होता है तो उसे सत्ता का घमंड आ ही जाता है। उन्होंने कहा कि,मैं ज्यादा कुछ नही  कहूंगा क्यूं कि ज्यादा कहा तो शायद मुझे भी दूसरों की तरह ही जेल भेज दिया जायेगा। लेकिन आज मैं इस मंच से कहना चाहता हूं कि जो भी आज हमे धमकी दे रहे है वे यह भी समझ लें कि सत्ता कभी न कभी पलटती जरूर है। हम समाजवादी लोग डरने वालों में से नही है। 

Etawah News: सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता को प्रो0 रामगोपाल और शिवपाल ने दिया जीत का आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, यूपी में एक गांव तो छोड़िए किसी मोहल्ले का विकास भाजपा नहीं कर सकती। भाजपा ने कोई विकास किया ही नही बल्कि समाज में केवल भ्रष्टाचार बढ़ाने का ही कार्य किया है । हमने लोगों को नौकरियां दी हैं और उन्होंने नौकरियां छीन ली। हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार ने यूपी में चौतरफा विकास किया है । जो यूपी में एक्सप्रेस वे के रूप में दिखाई दे रहा है। आज में आप सभी से यही कहने आया हूं कि पार्टी की प्रत्याशी की जीत के लिए सभी समाजवादी कार्यकर्ता अब एक हो ही जाइए। 

Etawah News: सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता को प्रो0 रामगोपाल और शिवपाल ने दिया जीत का आशीर्वाद

सपा नेता आदित्य यादव अंकुर ने कहा कि, समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है लेकिन अब पार्टी का साथ देने का समय आ गया है। उन्होंने भी वोट की अपील की। वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चौबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बेहतर प्रत्याशी को चुना है अब आपको तब तक मेहनत करना है जब तक कि हमे मेहनत का फल न मिल जाए। सपा नेता व पूर्व चेयरमैन जहीर अहमद अंसारी ने कहा कि,आपका एक एक वोट साइकिल के निशान पर ही जाना चाहिए उन्होंने एक शेर पढ़ा कि - सफर में मुश्किल जब जब आए तो हिम्मत और बढ़ती जाती है। पूर्व चेयरमैन व सपा नेता फुरकान अहमद ने कहा कि आज बीजेपी पार्टी को कोई टक्कर दे रहा है तो वह सिर्फ हमारी समाजवादी पार्टी ही  दे रही है हम बेहद मजबूत है लेकिन अब हम सभी को इस चुनाव में एक जुट होकर और भी मजबूती से अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना है। वरिष्ठ सपा नेता के पी सिंह चौहान ने कहा कि इटावा में संटू गुप्ता के साथ हर एक वर्ग का वोट जुड़ा है और वे जीत भी रहे है समाज के हर एक वर्ग का वोट उन्हे मिल रहा है। उन्होंने भी ज्योति गुप्ता को जिताने की अपील की।

सपा नेता मो0 अल्ताफ ने कहा कि, अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है में कहना चाहता हूं किसी के बहकावे में न आएं और समाजवादी पार्टी को ही वोट करें । सपा नेता फिरोज अंसारी ने कहा कि, समाज में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि मुस्लिम समाज बंट गया है वह बिल्कुल गलत बात है हम सभी पार्टी के प्रत्याशी के साथ ही है। पूर्व सांसद सपा नेता प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि, समाजवादी पार्टी पुरानी पार्टी है। हम सभी को पार्टी में विश्वास बनाए रखना होगा। सपा विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम ने कहा कि आज सोचने का समय नही है अब वोट डालने का समय नजदीक आ रहा है इसलिए पूरी ताकत के साथ एक जुट होकर अब ज्योति गुप्ता को इस चुनाव में जीत दिलाना है। कार्यक्रम में अध्यक्षता राम प्रसाद सविता ने की। 

उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ अजंट सिंह,आदित्य यादव,राघवेंद्र गौतम,जहीर अहमद अंसारी, फुरकान अहमद, राम प्रसाद सविता,उत्तम प्रजापति,सतीश चौबे, केपी सिंह चौहान,गोपाल यादव,अनवार पहलवान,शमी कुरैशी,आशीष पटेल,आशीष राजपूत,चंदन सिंह बघेल सहित कई अन्य सपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन इटावा सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...