संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): जसवंतनगर की विश्वप्रसिद्ध मैदानी रामलीला का एसडीएम जायजा लेने पहुंची। इस दौरान प्रशासन रामलीला समिति को व्यवस्थाओं में सहयोग देने में जुट गया है। सोमवार शाम रामलीला महोत्सव को लेकर बुलाई गई बैठक में मौजूद रहकर जसवंतनगर एसडीएम ऋतुप्रिया ने आश्वस्त किया कि यहां की ऐतिहासिक विश्व धरोहर रामलीला मेले के दौरान प्रशासन की ओर से विशेष सुदृढ व्यवस्थाएं रहेंगी।
रामलीला व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ऋतुप्रिया ने 150 मीटर लम्बा मेला लीला मैदान को देखने के साथ-साथ नवनिर्मित पंचवटी ओर लंका को और उन पर की गई सजसज्जा को बारीकी से देखा। प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू और संयोजक अजेंद्र सिंह गौर ने बताया कि यहाँ की रामलीला के उन्नयन के लिए प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ से अधिक की सहायता की है। इस रामलीला की शुरूआत रहीस स्व. दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने सन 1860 में रामलीला मैदान की जगह देकर कराई थी।
हिन्दू-मुसलिम साम्प्रदायिक एकता की एक सुदृढ़ मिसाल है। संयोजक अजेंद्र गौर ने सभी अफसरों का स्वागत करते कहा कि यहां जो भी अफसर पहले रहे, यहां की रामलीला को आज भी स्मृतियों में संजोए है। मौजूद प्रभारी तहसीलदार अविनाश कुमार ने हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि रामलीला में कोई भी अप्रिय घटना नही होने दी जाएगी। पर्याप्त फोर्स एक प्लाटून पीएसी, 6 ट्रेफिक पुलिस और परमानेंट फायर ब्रिगेड की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। एसडीओ विद्युत ए के सिंह ने बताया कि मेले की शुरुआत में ही नगर की विद्युत लाइनें ठीक कराई जा रही हैं।
राजीव गुप्ता ने जीजीआईसी रोड पर अतिक्रमण की समस्या उठाते कहा कि इसे हटवाया जाए, ताकि रामजी , शिवशंकर और गणेश शोभायात्राओं में किसी प्रकार की कोई बांधा न पड़े। इस अवसर पर बैठक में मंत्री हीरालाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, उमाशंकर सक्सेना एडवोकेट, डॉ पुष्पेंद्र पुरवार, विनोद यादव, अशोक गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, राजकमल गुप्ता, अनिल गुप्ता अन्नू, पंडित ब्रजनंदन शर्मा, नवल किशोर अग्रवाल, डॉ स्वराज श्रीवास्तव, राहुल शाक्य एडवोकेट, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, सचिन गुप्ता, रतन शर्मा, रामनरेश पप्पू, के पी सिंह आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment