ब्यूरो संवाददाता
इटावा: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य
में कम्पोजिट विद्यालय विचारपुरा ब्लॉक बढ़पुरा व नगला पीर में राष्ट्रीय शैक्षिक
महासंघ द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गायत्री बाजपेई सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद चन्द्र
पांडेय,जिला मंत्री
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राकेश पाण्डेय व वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष
त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से भारत माँ की आरती व तिलक वंदन के साथ दीप प्रज्वलन
किया। आजादी के अमृत महोत्सव के इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के
परिजनों के सम्मान के क्रम में गायत्री बाजपेई को अंग वस्त्र ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ
भेंटकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों को भी
विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक व राष्ट्रीय शैक्षिक
महासंघ के जिला मंत्री डॉ पीयूष दीक्षित ने कहा आज देश की आजादी के भागीदारी उन
कर्मठ सिपाहियों को याद करने का शुभ दिन आया है ऐसे में हम सब ऐसे महान पूर्वजों
के श्री चरणों मे अपना सादर शीश झुकाते है। विद्यालय स्टाफ में विचारपुरा से
प्रधानाध्यापिका शकीला बानो, सहा0 अध्यापिका सीमा शुक्ला, सोनी कुमारी, मीना कुमारी,सरिता,प्रीती, नसरीन, डॉ पीयूष दीक्षित, सत्यवीर, ग्राम प्रधान विचारपुर विनीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश यादव व नगला पीर से प्रधानाद्यापिका शाहीन
बेगम,संकुल शिक्षिका
आभा पुरवार, सहा0
अध्यापिका अर्चना पाण्डेय,विनय
वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ,श्वेता अग्निहोत्री ,लीना
पाल प्रिया शैरी सहित विद्यालय स्टाफ में गुड्डी देवी,रूपवती,ओमवती,मीरा
देवी,अनीता देवी
मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत मे अतिथियों का आभार संकुल शिक्षिका आभा पुरवार ने
किया।


Comments
Post a Comment