Skip to main content

Etawah News: लायंस क्लब इटावा ने किया ई-कचरा डम्प एण्ड डोनेट का आह्वान

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: साथियो आज उपलब्ध शोधन के अनुसार केवल 18 प्रतिशत ई कचरा विधिवत रूप से नस्ट किया जा रहा है शेष 82 प्रतिशत ई कचरा में से कबाड़ी द्वारा जरूरत मंद धातु को निकालकर फेंक दिया जाता है जो की कचरे के रूप में इकट्ठा हो रहा है और विधिवत नस्ट नहीं हो पा रहा है।भारत का ई कचरा बोझ 2022 में लगभग 10 मिलियन टन है जो कि 2050 में 161 मिलियन टन होने की संभावना है।इसलिए हम सभी को अभी से जागरूक रहकर इस ई कचरे के बोझ को कम करने के सहयोगात्मक प्रयास करने होंगे।

Etawah News: लायंस क्लब इटावा ने किया ई-कचरा डम्प एण्ड डोनेट का आह्वान

इसी प्रयास के अन्तर्गत लायंस क्लब इंटरनेशनल एवं हिंदुस्तान ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त साझेदारी में 'डंप एंड डोनेट' शीर्षक से दुनिया के सबसे बड़े ई-कचरा संग्रह अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब इटावा ने  शहर के जनमानस से ई-कचरा को डम्प एण्ड डोनेट का आह्वान किया है। यह जानकारी देते हुए लायन्स क्लब इटावा के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने बताया कि दिनांक 13 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक संपूर्ण देश में शुरू किये गए इस अभियान को सफल बनाने हेतु लायंस क्लब इटावा के सदस्य महीने भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्कूलों,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य माध्यमों से जनमानस तक पहुँच कर ई-कचरे को इकट्ठा करेंगे और स्वास्थ्य और पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करेंगे।लायंस क्लब इटावा अपनी इस प्रतिबद्धता को सर्वोपरि मानते हुए इस अभियान को इटावा शहर में सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए दृढ़संकल्पित है।

पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, जायंट्स इंटरनेशनल,इटावा हेल्प डेस्क व व्यापार मंडल आदि भी इसमें अमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं।समस्त शहर वासियों से निवेदन एवं अपेक्षा है कि वे पृथ्वी ग्रह को प्रदूषण से बचाने के इस अभियान में सहयोगात्मक योगदान प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाएं।इस अवसर पर लायंस सुरेश अरोड़ा, गौरव पोरवाल,भारत विकास परिषद से अध्यक्ष इंद्र नारायण पाण्डेय उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...