Skip to main content

Etawah News: अनंत महिला संकुल स्तरीय संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न

संवाददाता  रिषीपाल सिंह

इटावा/ सैफई : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संपोषित अनंत संकुल स्तरीय संघ हरदोई का वार्षिक आमसभा सोमवार को संपन्न हुआ। बृजमोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वरोजगार  ने कहा कि महिलाओं में गरीबी से उबरने की अपार उत्साह और क्षमता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। निर्णय लेने की क्षमता का विकास हुआ।

डॉ नन्दकिशोर साह, जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि पिछले वर्ष की समीक्षा की गई। अगले वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार किया गया। महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। महिलाओं को नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एडीओ आईएसबी श्री दधिराम ने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करना हमारी जिम्मेदारी है। शशि कुमार ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने बताया कि संकुल स्तरीय पर अधिवेशन के मूल उद्देश्य पार्दशिता बनाए रखने की उपयोगिता को बताया। सभी को स्वास्थ्य बीमा, दिव्यांग समूह की विस्तृत जानकारी दी। 

अनंत महिला संकुल स्तरीय संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न

मौके सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक,मनोज राठोर , ब्लॉक मिशन प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार ,संदीप कुमार, नीतू, रूबी, दीप्ति , प्रीति सभी संकुल संघ से जुड़ी सभी ग्राम संगठन की कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रही।

संकुल संघ की उपलब्धि

समिति अध्यक्ष प्रीति ने सभी संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला बताया कि महिला संकुल स्तरीय संघ में कुल 24 ग्राम संगठन है। इनमें 206 समूह जुड़े हैं। इस संगठन से 7520 लक्षित परिवार जुड़े हैं। अब तक 193 समूह को स्टार्टअप 185सीआईएफ, 173 आर एफ प्रदान किया जा चुका है। 01 ग्राम संगठन को आजीविका फंड प्रदान किया जा चुका है। संकुल स्तरीय संघ में अब तक 1530600 और  752 महिलाओं को रोजगार दिया गया है। 52 महिलाएं कम्युनिटी कैडर के रूप में कार्यरत हैं। 20210000 रुपए का कुल टर्नओवर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...