Etawah News: व्यापार मण्डल के प्रांतीय अधिवेशन में मिला आकाशदीप जैन को व्यापारी शिरोमणि रत्न का सम्मान
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के मेरठ में आयोजित प्रान्तीय अधिवेशन एवं व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश भर से आये हुये व्यापारी नेताओ के बीच व्यापार मण्डल के शहर अध्यक्ष आकाशदीप जैन को व्यापारियों के हित में किये गए उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुये प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल एवं प्रदेश पदाधिकारियो ने व्यापारी शिरोमणि रत्न का प्रशस्ति पत्र देकर एवं माला,पटका पहनाकर सम्मानित किया।
प्रांतीय सम्मेलन में शहर अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने व्यापारियों के हितों की मांग प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के सामने रखते हुये कहा कि देश के खुदरा व्यापार पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का निरंतर प्रहार हो रहा है।बड़े-बड़े कारपोरेट घराने ऑनलाइन ट्रेडिंग से रोज अरबों रुपए की बिक्री करके देश के खुदरा व्यापार को चोट पर चोट पहुंचा रहे हैं।एफबीआई की मार से प्रदेश का व्यापार वैसे ही मरणासन्न हालत में है और अब ऑनलाइन ट्रेडिंग की मार से बची खुची कसर भी पूरी हो जाएगी।प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि देश में खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।
व्यापारी शिरोमणि रत्न से सम्मानित होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान,प्रदेश मंत्री रजत जैन,आलोक गुप्ता,सर्वेश जोशी, अशोक जाटव,रीना जैन,आशीष भदौरियाअलंकार जैन,रोहन मित्तल राजीव रपरिया,मो.रहमान,विष्णु अग्रवाल,तन्नू छुगानी,प्रहलाद अग्रवाल,गुड्डू केशरवानी आदि ने बधाई दी है।

Comments
Post a Comment