Skip to main content

Etawah News: GST का पुतला फूंक व्यापारियों ने जताया विरोध

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नें नगरपालिका चौराहा पर जीएसटी का पुतला फूंकते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने बाइक रैली निकालकर विरोध किया और जीएसटी विभाग में ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी बोले यूपी में उपचुनाव की हार से बौखलाहट में व्यापारी पर हो रही कार्रवाई।

GST का पुतला फूंक व्यापारियों ने जताया विरोध
गौरतलब है कि कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर में जीएसटी विभाग की ओर लगातार बड़ी पैमाने पर छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। देखने में यह भी मिला है कि खाने पीने के ठेले लगाने वालों के यहां भी विभाग ने मनमाने ढंग पूछताछ की है, जबकि जीएसटी का 40 लाख सलाना टर्नओवर और जीएसटी रजिस्टर्ड फर्मों के यहां ही पूछताछ छापेमारी कर सकता है। इसके बाद भी विभाग की कई टीमें मनमाने ढंग से व्यापारियों के यहां करवाई की थी, इस अभियान से व्यापारी वर्ग में काफी नाराजगी है जिसके चलते आज अलग अलग व्यापार मंडल ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नें शहर के नगरपालिका चौराहा पर जीएसटी विभाग ने का पुतला दहन करते हुए छापेमारी कार्यवाई रोकने और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की चेतावनी दी है।
GST का पुतला फूंक व्यापारियों ने जताया विरोध
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने बताया कि सरकार वायपेरियो का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश में हुए उपचुनाव की हार के बाद सरकार बौखला गई है क्योंकि प्रदेश की जनता ने सरकार की विफलता के खिलाफ वोट किया है जिसके बाद व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कार्रवाई बंद नहीं की गई तो बाजार बंद करवाना पड़ा तो वह भी करेंगे।

GST का पुतला फूंक व्यापारियों ने जताया विरोध
दूसरी ओर अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने बाइक रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जीएसटी कार्यालय पहुंचकर एडिशनल कमिश्नर जीएसटी के समक्ष अपनी मांगे रखते हुए ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों के गलत ढंग से हो रही कार्यवाई का विरोध किया। एडिशन कमिश्नर जीएसटी कृष्ण कांत उपाध्याय ने बताया है कि हमने चिन्हित व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। सरकार के मंशा के अनुरूप यह विशेष अभियान चलाया गया है। इटावा जोन में करीब एक करोड़ की वसूली भी हुई है और यह अभियान आज से पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...