Etawah News: तीसरे पति ने की 10 साल के मासूम की हत्या, शव कुएं में फेंका, मासूम तीन दिनों से था लापता
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र के मोती गांव में महिला के तीसरे पति ने उसके बेटे की हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब 18 जून से घर से गायब 10 साल के मासूम का शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने तफ्तीश कर पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मासूम का मर्डर इसलिए किया क्योंकि उसकी पत्नी उससे बच्चा पैदा नहीं करना चाहती थी
बीते 18 जून की देर शाम मोती गाँव के निवासी अवधेश कुमार जाटव, उसकी पत्नी सोनी के घर उस समय कोहराम जब उनका 10 साल का मासूम सागर गायब था। आनन-फानन में पिता अवधेश इकदिल थाने पहुंचा। यहां उसने बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जिसमे बाद पुलिस ने पति अवधेश कुमार जाटव, उसकी पत्नी सोनी, दो बच्चे सागर और मुस्कान ग्रामीणों से पूछताछ की गई। सभी से अवधेश कुमार के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई गई।
मामले में तीन दिन बाद, बुधवार को पुलिस को मोती गांव में ही खेत के पास बने पुराने कुएं में एक बच्चे का शव उतराता हुआ मिला। इस शव की पहचान सागर के रूप में की गई। शव बरामदगी के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने जांच-पड़ताल के लिए 4 टीमों का गठन किया। पुलिस मामले को गंभीरता से लिया और मृतक मासूम की मां सोनी से पूछताछ में पता चला कि सागर अवधेश कुमार का सगा बेटा नहीं था। सोनी पहले से 2 बार शादियां कर चुकी थी। सोनी का पहला पति मर चुका था, जिसके 2 बच्चे सागर और मुस्कान थे। दूसरे पति से तलाक हो चुका था। इसके बाद सोनी ने अवधेश से 2022 में कोर्ट मैरिज की थी और अपने साथ दोनों बच्चे लेकर आ गई थी। दोनों के रिलेशन के बारे में पूछा गया, तो सोनी ने पुलिस को जो इनपुट दिया। उससे पुलिस का शक अवधेश की ओर गया।
पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में अवधेश ने कहा, ''मेरी पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके बाद मैंने सोनी से शादी की थी। उसके दो बच्चे थे, लेकिन वो मेरे नहीं थे। मैं अपना बच्चा चाहता था। लेकिन सोनी मना करती थी। वो मुझसे शारीरिक संबंध बनाने से भी परहेज करती थी। उसने आगे कहा, ''मैंने कई बार सोनी से बच्चा पैदा करने की इच्छा जाहिर। वो मुझसे बच्चा पैदा करना ही नहीं चाहती थी। उसने कई बार गर्भ निरोधक दवाइयों का सेवन भी किया। मुझे मन ही मन गुस्सा आ रहा था। इसलिए उसके लाल को मार डाला। अवधेश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा 18 जून सागर को मुझे घर के बाहर मिला जंहा से मैं उसे साइकिल पर बैठाकर ले गया। इसके बाद सूनसान इलाके में पड़ने वाले कुएं के पास ले गया। वहां उससे कुएं को देखने के लिए कहा। फिर उसे धक्का देकर कुएं में गिरा दिया।



Comments
Post a Comment