Skip to main content

Etawah News: समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों कि शिकायतें सुनी, 46 शिकायतों में 3 का निस्तारण

संवाददाता: आशीष कुमार 

जसवंतनगर (इटावा): जसवंतनगर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 46 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित एक सप्ताह के अंदर अंदर निस्तारित किया जाना संबंधित विभाग को सुनिश्चित करने के कड़े तेवरों के साथ निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों की खुद की जिम्मेदारी है। 

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों कि शिकायतें सुनी, 46 शिकायतों में 3 का निस्तारण

उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण प्रकरणों की गंभीरता से जांच करें। साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही में कोई कोताही न बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी अधिकारीगण भ्रमण पर जायें, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन भी करें तथा लाभार्थियों से सीधे सीधे फीडबैक लें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाये। 

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों कि शिकायतें सुनी, 46 शिकायतों में 3 का निस्तारण

समाधान दिवस में अवैध कब्जों की जमकर शिकायतें हुई , इनमें कोई भी रियायत न देने की अफसरों को डी एम ने हिदायत दी। इस दौरान ग्राम हजरत पुर के कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने की चल रही कार्यवाही को कुछ समय के लिए रोके जाने की जिलाधिकारी से मांग की इस पर उन्होंने साफ इंकार करते हुए  तुरंत अवैध कब्जा छोड़ने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि चरागाह की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। यदि इस मामले में कोई समस्या है तो सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जा सकता है।       बताते हैं कि ग्राम हजरत पुर में चरागाह पर लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को पट्टे किसी प्रकार कर दिए गए थे गाटा संख्या 71 में हुए यह पट्टे सन 2007 में निरस्त भी किए जा चुके हैं इसके बाद इसमें कई वर्षों तक मुकदमे बाजी भी होती रही। शुरुआत में सर्दी के चलते फरियादियों की संख्या इक्का-दुक्का ही रही, बाद में फरियादियों की भीड़ बढ़ी। शिकायतों में आधे से अधिक शिकायत गुंडई व दबंगई से अवैध कब्जे किए जाने की शिकायत की गई है । 

अवैध कब्जे की समस्याओं में सुरेश गुप्ता , सूरजभान आदि, सीतादेवी अजबपुर, राघवेंद्र सिंह भावलपुर, लाखन सिंह सकउआ आदि शिकायत कर्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराई हैं संपूर्ण समाधान दिवस में पदम सिंह पुत्र श्री साहब सिंह निवासी मोहल्ला यादव नगर कस्बा व थाना जसवंतनगर ने शिकायत की कि वासू यादव ने सरकारी फुटपाथ पर दुकान के प्रचार का बडा सा साइन बोर्ड लगा दिया , जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी जसवंतनगर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।  रघुवीर दास पुत्र डालचंद्र निवासी ग्राम परसौआ आश्रम तहसील जसवंतनगर ने शिकायत की कि उनके आश्रम पर सरकारी बोरिंग कराई जाये , जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्रत्येक मामले में स्वयं मौके पर पहुंच कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओ के निस्तारण की शासन स्तर पर समस्या ग्रस्त व्यक्ति से सीधे फीडबैक लिया जाता है। अतः हर हालत में निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणिता ऐश्वर्या, उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डा गीता राम, जिला विकास अधिकारी दीनदयाल, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर अतुल प्रधान, तहसीलदार प्रभात राय सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...