ब्यूरो संवाददाता
इटावा : शिवपाल सिंह महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मेंहदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्रों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई,बहुत ही मनमोहक तरीके की मेहंदी हाथों पर डिजाइन की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। महाविद्यालय कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया।
प्रथम स्थान स्नेहलता बी.ए. तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान श्वेता बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, प्रियंका बी.एस.सी. ए.जी. द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान प्रिया बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर, अमीशा बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश कुमारी बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर, जोया खान बी.एस.सी. पंचम सेमेस्टर, रशिका बी.ए. पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव जी ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को शुभ आशीर्वाद दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बाबू राम जी ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही महाविद्यालय के उप प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने सभी छात्राओं से महाविद्यालय द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतिभाग करने से कौशलों का विकास आसानी से किया जा सकता है। मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन गृह विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती स्मिता यादव द्वारा किया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप यादव जी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ श्री बाबू राम, उप प्राचार्य श्री संजय कुमार जी, श्रीमती संध्या बघेला, श्री राजीव कुमार, श्रीमती स्मिता यादव, सुश्री मंतसा अंसारी, श्रीमती साजिदा बानो, सुश्री सुरुचि यादव, श्री जितेंद्र यादव, श्री शिव प्रताप सिंह, श्री आशीष यादव, श्री नवनीत बघेल, श्री विकास जैन, श्री योगेंद्र यादव, श्री मनोज कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ADVERTISING ZONE :
"Admission Open for session
"2024-25"
Courses being offered in the College –
Bachelor of Arts (B.A) -
(Subjects Available: Hindi Literature, English Literature, Political Science, Sociology, Economics, History & Education, Geography, Home Science)
Bachelor of Science (B.Sc.) - Bio, Mathematics &
Computer Science
Bachelor of Commerce (B.Com.)
Bachelor of Agriculture (B.Sc-AG)
Master of Arts -
(Subjects Available: English Literature, Political Science, Economics, Education, Home Science)"
Bachelor of Education (B.Ed)
D.El.Ed (B.T.C)
For Further Details, Please Contact:
Visit@: www.spsdc.net
E-mail: shivpalsingh_mahavidyalaya@yahoo.in, spsdcinfo@gmail.com


.jpg)
Comments
Post a Comment