Skip to main content

Etawah News: श्रीरामलीला समिति जसवंतनगर ने श्रीराम जन्मोंत्सव पर कलाकारों द्वारा मंचीय धार्मिक प्रस्तुति की

संवाददाता: मनोज कुमार 

इटावा/जसवंतनगर : संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की संस्था अयोध्या शोध संस्थान के तत्वावधान में श्री रामलीला समिति जसवंतनगर एवं प्रशासन के सहयोग से श्री राम जन्म जन्मोत्सव के कार्यक्रमों के तहत सुबह 10 बजे बिलैया मठ से श्रीराम शोभायात्रा शुरू हुई जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चारों भाइयों के साथ एक भव्य रथ पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ आगे बढ़े तथा हाईवे सर्विस रोड होते हुए हाईवे चौराहा पर पहुंचे वहां से पालिका बाजार , बड़ा चौराहा,  नगर पालिका कार्यालय, कोतवाली होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। इसके उपरांत रामलीला मैदान में श्री राम जन्मोत्सव एवं मथुरा से आए कलाकारों एवं हास्य कलाकर बाबू गप्पी समेत इंस्ट्राग्राम स्टारों ने मंचीय भव्य धार्मिक संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किए।

Etawah News: श्रीरामलीला समिति जसवंतनगर ने श्रीराम जन्मोंत्सव पर कलाकारों द्वारा मंचीय धार्मिक प्रस्तुति की

इसके बाद रामलीला मैदान में एक भव्य मंच पर रंगरसिया ग्रुप वृंदावन के कलाकारों ने राम चरित मानस का पाठ किया, इसके उपरांत हनुमान चालीसा का समवेत स्वर में पाठ किया गया। दोपहर 12  बजे शंख घंटों की ध्वनि के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म उत्सव मनाया गया। श्री राम जन्म के बाद भई प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी आदि बधाइयां को गाया गया। प्रस्तुति इतनी शानदार थी ऐसा लग रहा था कि अयोध्या  राम जन्म की स्मृति को ताजा कर रही है। बधाइयों के बीच रामलला के जयकारे भी लगते रहे।

Etawah News: श्रीरामलीला समिति जसवंतनगर ने श्रीराम जन्मोंत्सव पर कलाकारों द्वारा मंचीय धार्मिक प्रस्तुति की

कार्यक्रम के दौरान राजा दशरथ की व्यथा, श्रृंगी ऋषि की कृपा से चार पुत्रों की प्राप्ति आदि की लीला का भी वर्णन प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत हास्य कलाकार बाबू गप्पी तथा इंस्टाग्राम कलाकारों ने मंच से अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। सायंकाल 4:15 बजे कार्यक्रमों का समापन हुआ इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार,  पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी आदि अधिकारी काफी समय तक कार्यक्रमों का अवलोकन करते रहे। इंस्टाग्राम कलाकारों में हिना भारती फिरोजाबाद, राशि कश्यप औरैया, अश्बी यादव मैनपुरी एवं आकांक्षा राजपूत मैनपुरी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में रामलीला समिति के व्यवस्थापक अजेंद्र सिंह गौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में विनय पांडे, सुघर सिंह, ऋषि कांत चतुर्वेदी आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।