ब्यूरो संवाददाता
इटावा/सैफई: सैफई थाना क्षेत्र के बलभद्रपुरा गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे की हादसे में मौत हो गई। चाचा भतीजे के साथ बेटी की शादी की बात करने गया था। लौटते समय छिमारा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
बलभद्रपुरा के चत्र सिंह यादव भतीजे शिवपाल सिंह यादव के साथ बाइक से बेटी पूजा की शादी तय करने बुधवार शाम जसवंतनगर गए थे। वहां से लौटते समय छिमारा रोर्ड पर नहला केहरी गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चाचा-भतीजे गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन फानन में सैफई ट्रामा सेंटर भेजा लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Comments
Post a Comment