Skip to main content

Etawah News: सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगी सपा: शिवपाल सिंह यादव

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इटावा अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा आप सभी प्रदेशवासियों को भी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले समाजवादियों को आरक्षण के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी थी और अब आरक्षण बचाने के लिए हम सभी समाजवादियों को लड़ाई लड़ना पड़ेगी, अब संघर्ष करना होगा और अब सड़कों पर संघर्ष चलेगा।  

Etawah News: सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगी सपा: शिवपाल सिंह यादव

निकाय चुनाव और आरक्षण को लेकर सरकार के पास बहुत समय था, आयोग जो अब बन रहा है दो साल पहले सुप्रीम कोर्ट का आदेश तुरंत बनाना चाहिए था। समय पर आरक्षण लागू करके चुनाव कराना चाहिए था। सरकार पिछड़े लोगों का आरक्षण खत्म करना चाह रही है दलित वर्ग का आरक्षण खत्म करना चाह रही थी, यह सरकार का मंसूबा था अब संघर्ष चलेगा हम सभी समाजवादी लोग सड़कों पर संघर्ष करेंगे। 2024 के चुनाव को लेकर कहा समाजवादी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार से उत्पीड़न पूरे प्रदेश में हो रहा है, झूठे मुकदमे लगा कर जेलों में भेजा जा रहे हैं फंसाया जा रहा है, हम किसी भी कीमत पर ये उत्पीडन बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। जहां भी समाजवादी के लोगों पर कहीं उत्पीड़न होगा तो बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Etawah News: सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगी सपा: शिवपाल सिंह यादव

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए कहा जो अपना भारत जोड़ो यात्रा निकाली है ये उन्होंने अच्छा काम किया है हमारी पार्टी जो आदेश होगा उस पर चलेंगे। 2024 के चुनाव में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे बखूबी निभायेंगे,सबको जोड़कर 2024 के चुनाव में बीजेपी सरकार को हटाएंगे। मायावती पर तंज कसते कहा पूरा प्रदेश जानता है कि मायावती किसके लिए काम कर रही हैं किस दल के साथ मिली हुई है अब उनकी बातों में कोई आने वाला नहीं है। हमारी समाजवादी पार्टी पूरी तरह से स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी, हमारे कार्यकर्ता पूरी तैयारी से हैं, हम चाहते हैं चुनाव जल्दी हो, आरक्षण लागू हो, तुरंत सरकार को चुनाव कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...