ब्यूरो संवाददाता
इटावा: इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है इस सर्दी से वन्यजीवों को बचाए रखने के
पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इटावा सफारी पार्क में जो वन्यजीव हैं उन्हें सर्दी
से बचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही इन्हें धूप निकलने पर ही खुले
में छोड़ा जाता है ताकि वे सर्दी से बचे रह सकें।
इसके साथ
ही भालू तथा हिरण को भी सर्दी से बचाए जाने के इंतजाम किए गए हैँ। सफारी प्रशासन
इस पर पूरी नजर रखे हुए है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि सर्दी
की शुरुआत होने के साथ ही ब्रीडिंग सेंटर में हीटर लगवा दिए गए हैं। इनके माध्यम
से तापमान को नियंत्रित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सफारी में जो भी
वन्यजीचव हैं उन को सर्दी से बचाने के इंतजाम किए गए हैं और उनकी सेहत का ख्याल
रखा जा रहा हैं।

Comments
Post a Comment