ब्यूरो संवाददाता
इटावा: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक कोमल
नेहा ने मंगलवार को सांसद बदरुद्दीन अजमल का पुतला फूंका। उनके बयान की कड़े
शब्दों में निंदा करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उनको सांसद पद से
बर्खास्त न करने की दिशा में देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संयोजक
कोमल नेहा ने कि बताया कि बेटियां घर की जन्नत है, न कि खेती। मां जन्नत का दरवाजा है, न कि खेती। आज जो बदरुद्दीन ने
बेटियों को खेती बताया है,
उनको जन्म
देने वाली भी एक महिला है। बदरुद्दीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह
के अपशब्द किसी भी नारी के लिए बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोमल नेहा ने कहा कि हमारी
राष्ट्रपति से अपील है कि बदरुद्दीन का सांसद पद की सदस्यता समाप्त की जाए और उनके
खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आज हम सभी महिलाएं बदरुद्दीन का पुतला फूंक कर यह
ऐलान करती हैं कि अब से महिलाओं के खिलाफ कोई गलत शब्द इस्तेमाल नहीं करेगा। अगर
कोई बोलेगा तो हम सब मिलकर इसी तरह आवाज उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी
करेंगे। बदरुद्दीन का पुतला फूंकने जिला संयोजक कोमल नेहा के साथ कौसर, शहनूर, शाजिया, इरफान, इमरान, सोहेल एवं अन्य लोग मौके पर
उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment