ब्यूरो संवाददाता
इटावा: मोटरसाइकिल सवार 2 पक्षों में मामूली बात पर कहासुनी होने पर जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस में दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है डॉक्टरी करवाई गई है। डॉक्टरी रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
बताते चलें कि 20 दिसंबर को थाना इकदिल क्षेत्र में दो बाइक सवार पक्ष आगे पीछे चल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और देखते देखते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष घायल हो गया जिसके बाद डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद एक्सरे एडवाइस किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि पीड़ित शैलेश पांडेय जो कि दुकान के काम से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक भी स्कूटी से दूसरी तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। इसी दौरान शैलेश को दूसरे पक्ष ने मारपीट कर घयाल कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Comments
Post a Comment