Skip to main content

Etawah News: सेंटमेरी में चिल्ड्रन डे पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सेंटमेरी इन्टर कालेज में चिल्ड्रन डे पर केजी क्लासेज के हुए किंग और क्वीन के कंपटीशन में किंग ऑफ द ईयर आर्यमन सिंह व श्रीति सिंह क्वीन ऑफ द ईयर 2022-23 चुने गए। निर्णायक मंडल की टीचर अंजना,जोनियल व एंजेल ने प्रथम रनर अप दक्ष कुमार सिंह (किंग) व अनैता मिश्रा (क्वीन) तथा द्वितीय रनर अप अयांश गौर (किंग) व अरिका (क्वीन) को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीजे पारुल श्रीवास्तव, प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ, मैनेजर फादर विबिन,वाइस प्रिंसिपल सिस्टर निंसी व हेड मिस्ट्रेस सिस्टर नवीना ने प्रतीक चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया। 

सेंटमेरी में चिल्ड्रन डे पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

सेंटमेरी में आयोजित चिल्ड्रन डे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी जनपद इटावा की एडीजे पारुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज के कार्यक्रम के वीआईपी बच्चे हैं।उन्होंने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन,देश प्रेम और समय के महत्व और सदुपयोग करने पर सफलता आपके कदम चूमेगी।उन्होंने कहा कि देश के भविष्य इन नन्हे मुन्ने बच्चों का टीचर और पेरेंट्स दोनों को विशेष ध्यान रखना चाहिए,खासतौर पर टीचर का अधिक महत्व होता है क्योंकि पेरेंट्स से ज्यादा बच्चे टीचर की बातों को अधिक महत्व देते हैं।उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सेंटमेरी परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा की।

सेंटमेरी में चिल्ड्रन डे पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए


सेंटमेरी में आयोजित चिल्ड्रन डे समारोह की शुरुआत प्रार्थना गीत से हुई।टीचर अंजनी दुबे ने वेलकम स्पीच दी और नन्हे मुन्ने बच्चों ने मुख्य अतिथि सहित आए सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।केजी टू की छात्रा अक्षिता सिंह ने देश भक्ति से ओत प्रोत गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।केजी टू के छात्र आयुष यादव और अदित्री त्रिपाठी ने चिल्डरेंस डे के महत्व पर प्रकाश डाला।केजी टू के छात्र मानस गोयल ने फौजी की भूमिका में देश भक्ति से ओत प्रोत वन्देमातरम गीत पर नृत्य द्वारा हृदय स्पर्शी प्रस्तुति दी।छोटे छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत ग्रुप डांस यही उमर है करले,गलती से मिस्टेक-हम पागल नहीं हैं भइया, हमारा दिमाग खराब है ने सबको हिला दिया।केजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वास्थ्य वर्धक आलू,बैंगन,गोभी, करेला,लौकी सहित अनेकों सब्जियों का रूप धारण कर दी गई प्रस्तुति हम एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं और सफारी पार्क के जानवरों की वेशभूषा के सजीव चित्रण में आकर्षित करने वाली प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


सोमवार को आयोजित चिल्ड्रेन डे के मुख्य आकर्षण कंपटीशन आफ बेबी क्वीन एंड किंग में केजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने झांसी की रानी,जोधाबाई,रानी पदमावती,क्वीन एलिजाबेथ, परियों की रानी,क्वीन विक्टोरिया, राजा राम चन्द्र,पृथ्वी राज चौहान, सम्राट अशोक,महाराणा प्रताप सिंह,किंग डेविड व राजा हरिश्चंद्र सहित अनेकों राजा रानियों का रूप धारण कर दी गई प्रस्तुतियों ने सभी को गुदगुदाया।


प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने सभी बच्चों व अविभावकों को चिल्ड्रन डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन बच्चों को पुरस्कार नहीं मिला है,कोई बात नहीं है आपको तो गर्व महसूस करना चाहिए कि आपके बच्चे ने बहुत अच्छा परफॉर्मेंस किया है।कार्यक्रम का सफल संचालन अपनवी यादव ने किया।सभी आगुंतकों के प्रति टीचर रिचा राज अवस्थी ने आभार व्यक्त किया।स्कूल एंथम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...