संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर(इटावा): क्षेत्र के अंतर्गत जल निकासी न होने के कारण ईश्वरपुरा गांव के मुख्य मार्ग में गंदे पानी व कीचड़ का जमाव हो रहा है। सड़क पर जलभराव की समस्या के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व प्रशासन के प्रति आक्रोश है। ग्राम पंचायत ईश्वरपुर के गुस्साए ग्रामीण जल भरे मार्ग में एकत्रित हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आम रास्तों में गंदे पानी एवं कीचड़ का जमाव होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही गांव में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य सड़क का निर्माण ऊंचा करवा दिया है। जलनिकासी के लिए कोई नाली व नालियों के पानी की निकासी का निर्माण नहीं किये जाने से जलभराव की समस्या हो गई है समुचित जल निकासी नहीं होने के कारण सड़क में गंदे पानी व कीचड़ का जमाव हो गया है। इस बारे में कई बार सम्बंधित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है किंतु अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
दो साल से यह समस्या चली आ रही है पिछली बार शिकायत की तो प्रधान ने सफाई करवा दी थी किंतु उसके बाद फिर वैसी ही हालत हो गई। स्थानीय गांव निवासी सोनी राठौर ने बताया कि उनके दरवाजे के सामने गंदा पानी भरे रहने से काफी परेशानी होती है यही रेखा देवी का कहना है कि नाला नहीं बनाया गया इस कारण सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जगदीश राठौर का प्लॉट भी इस गंदे पानी से भर जाता है वह भी काफी परेशान हैं।
Comments
Post a Comment