Skip to main content

विश्व हाइपरटेंशन दिवस विशेष: उचित खानपान, स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, हाइपरटेंशन से बचें

पुरुषों में बढ़ रहा है हाइपरटेंशन उचित खानपान और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं बचें हाइपरटेंशन से :अलका रानी आहार विशेषज्ञ उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान सैंफई विश्वविद्यालय।

आशीष कुमार 

इटावा: नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 (2019 21) की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में हाइपरटेंशन के मामले अधिक देखने को मिले हैं l पुरुषों में जहां लगभग 19.7प्रतिशत हाइपरटेंशन के मामले सामने आए हैं तो वहीं महिलाओं में 16.7 प्रतिशत हाइपरटेंशन के मामले देखने को मिले हैं।

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय  सैफई में आहार विशेषज्ञ अलका रानी ने बताया कि हाइपरटेंशन एक बड़ी समस्या बन रही है। इसी के जागरूकता के लिए हर वर्ष 17 मई को हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। 

आहार विशेषज्ञ अलका ने बताया कि हाइपर टेंशन यानी उच्च रक्तचाप जो साइलेंट किलर की तरह हमारे शरीर को प्रभावित करता है। अलका ने बताया कि हाइपर टेंशन यानी उच्च रक्तचाप जो साइलेंट किलर की तरह हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। उचित खानपान और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। अलका रानी ने बताया कि इस वर्ष वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की थीम है 'अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापे इसे नियंत्रित करें और लंबे समय तक जीवित रहे'

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने 2025 तक हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों की संख्या में 25% कमी करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए भारतीय उच्च रक्तचाप नियंत्रण यानी आईएचसीआई की शुरुआत की गई है जिसके तहत उच्च रक्तचाप के लक्षण- सांस फूलना, पसीना आना, घबराहट सिर में दर्द सांस लेने में परेशानी,असमान्य दिल की धड़कन, थकान सीने में दर्द, आंखों में धुंधलापन होना,उल्टी आना जैसे लक्षण होने पर तुरंत ही ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं और ब्लड प्रेशर होने पर तुरंत उसका उपचार शुरू करें।

हाइपरटेंशन से बचाव

अलका ने बताया कि बहुत जरूरी है स्वस्थ जीवन शैली अपनाई जाए प्रतिदिन व्यायाम और योगा करें।अपने आहार में सही से बदलाव करके ब्लड प्रेशर से संबंधित होने वाले अन्य रोगों से बचा जा सकता है जिसके लिए आहार में जैसे-ताजे फल व सब्जियों का सेवन करें,अधिक से अधिक पानी पिए, पेय पदार्थ में ताजे फल जूस नारियल पानी नींबू पानी बेल के शरबत को शामिल करें। खाने में यह मिक्स सीड्स जैसे चिया सीड्स, सनफ्लावर सीड्स, फ्लेक्स सीड्स, पंपकिन सीड्स और विशेष रूप से वाटरमेलन सीड्स का प्रयोग करें।क्योंकि इसमें पोटेशियम मैग्नीशियम फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो सामान रक्तचाप को बनाए रखता है। भोजन में ब्रोकली का समावेश भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी में नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाते हैं जिससे रक्तचाप नियंत्रित होता है।

आइए जाने क्या है हाइपरटेंशन

हाइपरटेंशन को उच्च रक्तचाप के नाम से भी जाना जाता है इस स्थिति में उच्च रक्तचाप जिसमें खून धमनी की दीवारों पर बहुत ज़्यादा दबाव डालता है l आमतौर पर 140/90 से ऊपर के रक्तचाप को अतितनाव (हाइपरटेंशन) के रूप में परिभाषित किया जाता है l अगर दबाव 180/120 से ऊपर है तो इसे घातक माना जाता है। सामान्यता रक्तचाप 120/80 होता है ।

खाने में क्या न लें

• जंक फास्ट फूड का प्रयोग कम करें।

• डिब्बाबंद  भोज्य पदार्थ न खाएं

• बेकरी प्रोडक्ट, रिफाइंड, शुगर और कार्बोनेटेड पेय पदार्थ एवं कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन न करें।

• धूम्रपान शराब नशीले पदार्थों से दूरी बनाएं।


जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ अजय शर्मा ने बताया  कि औसतन प्रतिमाह लगभग 1100 से 1200 लोग ओपीडी में हाइपरटेंशन से पीड़ित आते हैं जिनको उचित उपचार प्रदान किया जा रहा है साथ ही उनकी काउंसलिंग की जाती है जिसमें दवाई के साथ उचित खानपान और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में बताया जाता है।

 हर साल 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है l इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूक करने के साथ ही  इससे होने वाली  अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी देना है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...