Skip to main content

Etawah News: 1857 के क्रांतिकारियों की याद में चंबल के बीहड़ों में पंचनद चैंपियनशिप का आगाज

संवाददाता: दिलीप कुमार 

इटावा/चकरनगर: चंबल विद्यापीठ परिवार के बैनर तले चंबल अंचल में 1857 के रणबांकुरों की स्मृति में ‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ का शुभारंभ हो गया। पांच नदियों के संगम के नजदीक हिम्मतपुर ग्राउंड पर हो रहे टूर्नामेंट में औरैया, इटावा, जालौन, भिंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहीद मेला इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक क्रांतिकारी वंशज इंजीनियर राज त्रिपाठी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की याद में हो रहा पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन इस क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता पैदा करेगा। 

Etawah News: 1857 के क्रांतिकारियों की याद में चंबल के बीहड़ों में पंचनद चैंपियनशिप का आगाज

उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि 1857 के महानायकों की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए उनकी याद में होने वाला यह कार्यक्रम प्रशंसनीय और अनुकरणीय हैं। इससे चंबल अंचल में बदलाव की गाथा लिखी जा रही है। जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडेय ने बीहड़ में खेल गतिविधियों को बढ़ाने की वकालत की। लोकगायक सद्दीक अली ने कई क्रांतिकारी प्रस्तुतियां दी। 

Etawah News: 1857 के क्रांतिकारियों की याद में चंबल के बीहड़ों में पंचनद चैंपियनशिप का आगाज

पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ के संस्थापक क्रांतिकारी लेखक डॉ शाह आलम राना ने कहा कि इस आयोजन से चंबल अंचल के 1857 के नायक रानी तेजाबाई, निरंजन सिंह चौहान, कमल सिंह, मान्धाता अहीर, बलदेव सिंह लोधी, जंगली व मंगली मेहतर, राजा रूपसिंह सेंगर, गंधर्व सिंह चौहान, दुर्जन सिंह परिहार, गुसांई सुजाहदेह नसीम, गंगा सिंह चौहान, ताज खां मेवाती, पंडित रामप्रसाद चौधरी, राणा महेन्द्र सिंह चौहान, जवाहर,  रेवतीराम, राजा परीक्षत देव, ठाकुर प्रसाद , रघुनंदन , सुखनंदन, रंधीर, इमरान खां, इमाम खां, बल सिंह, रामरतन, गोकुल त्रिभुवन, राजा भगवंत सिंह कुशवाह,  झड़ा सिंह भदौरिया, रूपचंद्र पांडे, अली अहमद खां, दौलत सिंह कुशवाह, हरिश्चंद्र सिंह कुशवाह उर्फ चिमनाजी, जहांगीर खां, बंकट सिंह कुशवाह, प्रीतम सिंह उर्फ बरजोर सिंह, रणधीरसिंह भदौरिया, जवाहर सिंह, पंडित राम सहाय, चुन्नी यादव, मंशाराम गुर्जर, गुलाब सिंह भदौरिया आदि की यादें जीवंत हो रही है।

चैंपियनशिप का पहला यानी उद्घाटन मैच बिठौली और जगम्मनपुर टीमों के बीच हुआ। बिठौली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन यह टीम 11.5 ओवर में 75 रन पर ही ऑलआउट हो गयी। बिठौली टीम के छोटू ने 12 रन बनाये वहीं निहाल ने 3 विकेट झटके। जवाब में उतरी जगम्मनपुर टीम 11.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान से 76 रन बनाकर जीत हासिल की। जगम्मनपुर के अभिमन्यु ने सर्वाधिक 22 रन बनाये वहीं युवराज 18 रन बनाने के साथ 3 विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे। एम्पायर की भूमिका सुरजीत और अवनीश ने निभाई। आयोजन समिति से जुड़े कपिल तिवारी, सतेंद्र सिंह राठौर, संजय दुबे, आशीष दुबे, बच्छराज, लोकेंद्र पाल, शशिकांत दुबे आदि ने अपनी भूमिका अदा की।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...