ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जिले में पशुओं को होने वाली वायरल लम्पी बीमारी के जिला
प्रशासन सतर्क हो गया है। राजस्थान और हरियाणा में इस वायरल का खतरा काफी तेजी से
फैल रहा है। यूपी सरकार के निर्देश पर जिले में 5 हजार वैक्सीन के डोज
भेजे गए है। जोकि आगरा, फिरोजाबाद
से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जायेंगे।
बताते
चले देश के कई राज्यों में इस समय ‘पशुओं में लम्पी वायरल
के चलते किसान और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है। पशुओं में होने वाली घातक बीमारी
लम्पी का खौफ जिले में दिखने लगा है। जिसके चलते शासन के निर्देश पर जिले में लगने
वाले पशु मेला को अनिश्चिकालीन तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिये गये गए है।
मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी नीरज गौतम ने जिले के बॉर्डर क्षेत्रो में पशु पालकों
यहां लम्पी वायरल का टीकाकरण करने के लिए टीमें लगाई है।

Comments
Post a Comment