ब्यूरो संवाददाता
इटावा: अपने बेहद मशहूर गानों से युवाओं के दिलों में एक अलग ही जगह बना चुकी
(मशहूर बेबी डॉल) कनिका कपूर की भव्य रंगा रंग मेगा बॉलीवुड नाइट आगामी 7 जनवरी
को प्रदर्शनी पंडाल में रात 8 बजे आयोजित होगी। उक्त मेगा नाइट का आयोजन
कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ विवेक यादव चेयरमैन एसएमजीआई/डीपीएस इटावा के सहसंयोजन
में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ
विशिष्ट व्यक्तियों के लिए वीआईपी पास की व्यवस्था इटावा महोत्सव समिति द्वारा की
गई है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक/जनरल सेक्रेटरी प्रदर्शनी
समिति उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव ने दी।
Comments
Post a Comment