Skip to main content

Etawah News: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षायें शुरू, CCTV से हुई निगरानी

संवाददाता: आशीष कुमार 

इटावा/जसवंतनगर: शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन सभी परीक्षा केन्द्रो पर सघन तलाशी व सचल दल एवं प्रभारियों की आवाजाही पूरे समय चलती रही लेकिन एक भी नकलची न पकडे जाने की खबर है। क्षेत्र के सभी परीक्षा केन्द्रो पर आज से परीक्षायें दो पाली में शुरू हो गयी। हिंदू विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व परीक्षा इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि केंद्र पर कुल 592 विद्यार्थी पंजिकृत हैं  जिनमे से 17 छात्र 14 छात्राएं परीक्षा में शामिल नही हुए। पहली पारी में हिन्दी के प्रश्नपत्र मे क्षेत्र के दस परीक्षा केंद्रों में लगभग 187 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा सभी परीक्षा केन्द्रो पर पुलिस चांक चैकंद दिखाई दी

Etawah News: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षायें शुरू, CCTV से हुई निगरानी

नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 214 बालक 164 बालिकायें कुल 378 विद्यार्थियों में 11 बालक व 12 बालिकाएं अनुपस्थिति रहे। बलरई के बीएसटी इंटर कालेज में 490 पंजीकृत में से 16 विद्यार्थी अनुपस्थिति रहे। खेडा धौलपुर के धनीराम शाक्य इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर 287 पंजीकृत में से 14 बच्चे अनुपस्थिति रहे। सराय भूपत के पंचशील इंटर कालेज में 319 पंजीकृत में से 26 अनुपस्थित रहे। गया प्रसाद वर्मा स्मारक इंटर कालेज बिजपुरी खेडा के परीक्षा केंद्र पर कुल 212 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 16 अनुपस्थित रहे। 

Etawah News: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षायें शुरू, CCTV से हुई निगरानी

धनुवां में ड़ा राममनोहर लोहिया इंटर कालेज में 509 पंजीकृत में से 35 विद्यार्थी अनुपस्थिति रहे। अशोक इण्टर कालेज कोकावली में 243 छात्र छात्राऐ पंजीकृत थे जिनमें 18 छात्र छात्राए अनुपस्थित थे। सुघर सिंह इण्टर कालेज में 274 छात्र छात्राए पंजीकृत थे 10 छात्र छात्राए अनुपस्थित रहे। हिन्दू विद्यालय इण्टर कालेज में 592 छात्र छात्राए पंजीकृत थे 31 छात्र छात्राए अनुस्थित रही। मुलायम सिंह इण्टर कालेज रायनगर में 362 छात्र छात्राए पंजीकृत थे जिसमें से 28 छात्र छात्राए अुनउपस्थित थे। यह जानकारी केन्द्र व्यवस्थापक अनुज प्रताप सिंह ने दी। क्षेत्र के कालेजो पर कडी निगरानी के बीच परीक्षा सम्पन्न हुई जहां पर परीक्षार्थियों पर केन्द्र व्यवस्थापिकों की कडी नजर रही।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...