Skip to main content

Posts

Etawah News: इटावा आईटीआई में 04 अक्टूबर को लगेगा अप्रेंटिस मेला

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटावा में कल अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई नामी-गिरामी कंपनियां आने वाली है जो आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों का साक्षात्कार के जरिए चयन करेंगे अप्रेंटिस मेले में प्रतिभाग करने से पूर्व छात्रों को अप्रेंटिस (पोर्टल) की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।  उसके उपरांत ही वह साक्षात्कार में बैठ सकते हैं।  साक्षात्कार का आयोजन आईटीआई परिसर में बनी नई इमारत में किया जाएगा, छात्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 10:30 से समय 3:30 तक उपस्थित हो सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज 1.बायोडाटा 2. हाई स्कूल, आईटीआई व उच्चतम योग्यता के अंकपत्र व प्रमाण पत्र  3. आईडी प्रूफ में आधार कार्ड /वोटर कार्ड /पैन कार्ड /ड्राइवर लाइसेंस/आदि 4.रंगीन नवीनतम 4 पासपोर्ट साइज फोटो। नोट सभी दस्तावेजो की कम से कम 3 प्रतियां लाना आवश्यक है।

अम्बेडकर नगर न्यूजः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का हुआ आयोजन।

संवाददाता अम्बेडकर नगर अंबेडकरनगर  जिले मे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा विकासखंड टांडा के अंतर्गत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर कुसमा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के  मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड प्रोटोकाल पालन के साथ मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया जाता है। शहरी व ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है।  मेले का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सीएमओ को मेला का व्यापक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे लोग मेला में पहुंच निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सके। मेले में गर्भवती महिलाओं की जांच, बुखार के मरीजों का मलेरिया जांच, आयुष्मान कार्ड का बनाया जाना तथा एलोपैथिक के साथ-साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक के चिकित्सक द्वारा मरीजों को मेडिसिन का वितरण किया जाता हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर कुसमा...

अम्बेडकर नगर न्यूज: प्रवेश द्वार वर्षों से बना सोपीस लोगो ने शासन प्रशासन से जल्द प्रवेश द्वार का कायाकल्प करने का किया मांग।

संवाददाता अम्बेडकर नगर  अंबेडकर नगर जिले मे महान सूफी हजरत मखदूम अशरफ सिम्नानी के किछौछा दरगाह शरीफ नगर कार्यालय के निकट बना प्रवेश द्वार वर्षों से जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों के लापरवाही से शोपीस मात्र साबित हो रहा है ।आपको बताते चलें कि पूर्व में सपा हुकूमत के दौरान एमएलसी कोटे से प्रवेश द्वार का निर्माण हुआ था ।द्वार तो बनकर तैयार हो गया लेकिन आज तक अभी भी ना तो चूना कली है ना ही कोई पत्थर ही लगा हुआ है । वह केवल शोपीस बनकर रह चुका है ऐसा नहीं कि किछौछा दरगाह शरीफ में नेताओं व अधिकारियों का आवागमन हमेशा रहता है। लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान देने का कार्य नहीं तो वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा कार्यालय में यहां तक नहीं लिखा है कि नगर पंचायत कार्यालय वह भी मुंह में उड़े हुए हैं ।क्योंकि बताया जा रहा है कि माननीय अभी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हैं लेकिन नगर पंचायत कार्यालय के निकट प्रवेश द्वार ना तो कार्यालय पर कुछ लिखा हुआ है इससे  लोगों में शासन प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही प्रवेश द्वारका कायाकल्प किया जाए।

Bihar news 18 महीने के बाद गंडक बराज के रास्ते आवागमन शुरू

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया भारत नेपाल को जोड़ने वाली ऐतिहासिक गंडक बराज के रास्ते आवागमन कोरोनावायरस वैश्विक महामारी काल में 22 मार्च 2020 को दोनों देशों के द्वारा बंद कर दिया गया था। जिसे दोनों देशों के वरीय अधिकारियों के आदेश पर आज 3 अक्टूबर 2021 को आवागमन के लिए दोपहर से शुरू कर दिया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए गंडक बराज पर तैनात एसएसबी के इंस्पेक्टर कालिदास ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश पर फिलहाल पैदल आने-जाने की इजाजत गंडक बड़ा रास्ते  दी गई है । दोपहिया और चार पहिया वाहनों के आने-जाने के लिए फिलहाल कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है, प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डेढ़ साल से सूखा गला आज होगा तर बिहार राज्य में शराबबंदी कानून लागू होने के कारण भारी संख्या में लोग नेपाल जाने के लिए तरस रहे थे आज गंडक बराज के रास्ते आवागमन शुरू होते ही भारी संख्या में लोगों की आवाजाही नेपाल की तरफ हुई डेढ़ साल से लोगों के सूखे गले आज तर हो जाएंगे। अंगूर की बेटी का स्वाद आज गंडक बराज के रास्ते आवागमन खुलने की खुशी में लोगों ने ले लिया। कोविड सर्टिफिकेट वालों को नेपाल ...

Bihar news प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पखवाड़ा के अवसर पर मछुआरों को समर्पित किया गया नाव जाल एवं मछलियां

 संवाददाता मोहन सिंह बेतिया पश्चिमी चंहपारण ज़िला के बेतिया स्थित मझौलिया से है जहां अमवा मन में सेवा समर्पण अभियान के तहत 71 नाव, जाल औऱ 71 मछलीयों को अमवा मन में छोड़कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म दिवस पखवाड़ा मनाया गया। दरअसल मछुआरा समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय  जायसवाल के अलावा विशेष तौर पर पहुंचे बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के अलावा पर्यटन मंत्री नारायण साह भी उपस्थित रहे। जहां उधोग मंत्री शाहनवाज हुसैन का जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद चनपटिया स्टार्टअप ज़ोन के लिए शाहनवाज हुसैन का काफिला रवाना हुआ । बता दें कि कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए वरदान साबित हुआ चनपटिया का स्टार्टअप ज़ोन आज देश मे नज़ीर बन गया है जहां मजदूर अब मालिक बन गए हैं इसे राज्य सरकार उधोग नगरी हब के साथ साथ पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित करने में जुटी है ।

Bihar news प्रदेश के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन किया पशु आहार इंडस्ट्रीज का उद्घाटन.

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 10 करोड़ की लागत से बेतिया मे बना महावीर एग्रो इंडस्ट्रीज पशु आहार उद्दोग का बिहार सरकार के उद्दोग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन , उपमुख्यमंक्ष त्री रेनू देवी , बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जयसवाल ने किया  उद्घाटन | इस मौके पर उद्दोग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की हमारी सरकार मे अब रोजगार मिलना शुरू हो गया है आज इसी इंडस्ट्री मे काम करने वास्ते 100 लोगो को रोजगार मिला है | जो की उत्तम क्वालिटी का पशु फीड तैयार करेंगे जो पहले बाहर से मँगवाते थे किसान वह महंगा मिलता था अब सस्ते मे उन्हे कैटल फीड मिलेगा | उन्होने कहा की गौरमेंट सेक्टर मे जो रोजगार मिलता है वह तो मिलेगा ही साथ ही बिहार मे प्राईवेट सेक्टर मे भी उद्दोगो का जाल लगाना शुरू हो गया है अब उन्हे प्राईवेट सेक्टर मे भी रोजगार मिलेगा |  बिहार स्टेट के लिए 30 हजार करोड़ का एसआईपीबी मे प्रपोज़ल आया है | करोना काल मे भी बिहार स्टेट नंबर वैन बना है रोजगार सृजन मे | उन्होने कहा की बेतिया मे उद्दोगों का जाल बनाने वाला है | यहा करोना काल मे परवासी मजदूरो के लिए बहुत ही अच्छा काम हुआ है | स...

Bihar news : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 23 वा नौतन लोकल सम्मेलन संपन्न

 संवाददाता  मोहन सिंह     बेतिया   भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की नौतन लोकल कमेटी का 23 वा नौतन लोकल सम्मेलन कामरेड सफीक नगर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल रहीमपुर में संपन्न हुआ ।सम्मेलन का प्रारंभ वरिष्ठ पार्टी सदस्य का गोपालजी प्रसाद द्वारा झंडात्तोलन से हुआ । माल्यार्पण का. प्रभुराज नारायण राव सहित अन्य साथियों ने किया।  सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड अवध बिहारी प्रसाद , अनिल अनल ने की।             सम्मेलन का उदघाटन करते हुए कामरेड प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज देश एक गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है । देश के ऊपर शासन करने वाले लोग जिन्होंने गांधी की हत्या की।  आज राजसत्ता में बैठकर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  हमें अंबेडकर के उस संविधान को बचाना है।  हमें गांधी के सपनों को जिसमें उन्होंने रामराज्य की कल्पना की थी यानी कि समाजवाद की कल्पना हमें पूरा करना है। आज जिस तरीके से किसान पिछले 10 महीने से लगातार दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं । 650 से ज्यादा किसान शहीद हो गए । ...