Skip to main content

Posts

Etawah News: पूर्वजों की स्मृति में डॉ विश्वपति त्रिवेदी ने कराया 26वां विशाल भंडारा

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : भारत सरकार के पूर्व सचिव,इटावा फाउंडेशन एवम रघुनाथ फाउंडेशन के संस्थापक डॉ विश्वपति त्रिवेदी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में शास्त्री चौराहा स्थित अपने निज निवास पर 26वें विशाल भंडारे का आयोजन पितृ अमावस्या के अवसर पर सम्पन्न कराया।  इस अवसर पर आयोजित इटावा फाउंडेशन के सम्मान समारोह कार्यक्रम में डॉ विश्वपति त्रिवेदी ने सदर विधायक सरिता भदौरिया को अपनी मां (क्रांति त्रिवेदी) द्वारा लिखित हेमचंद्र विक्रमादित्य 'अनोखा आरोही' की प्रतिलिपि भी भेंट की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए साहित्यकार डॉ कुश चतुर्वेदी ने महिला साहित्यकार क्रांति त्रिवेदी के उत्कृष्ट लेखन कार्यों का स्मरण करते हुए बताया कि, वे जनपद की पहली व एकमात्र महिला साहित्यकार थी जिनके नाम पर भारत सरकार द्वारा 'डाक टिकट' जारी किया जा चुका है, जो कि हम सबके को गौरवान्वित करने वाली बात है। कार्यक्रम में पधारी सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत क्रांति त्रिवेदी द्वारा रचित सशक्त सामाजिक उपन्यास जिनमें महिलाओं की समस्याओं को अत्यंत मार्मिक ढ...

Etawah News: फॉदर जॉबी जोसेफ ने की अध्यक्षता में इटावा सहोदय कॉम्प्लेक्स की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : सहोदय कॉम्प्लेक्स इटावा की बैठक का आयोजन लॉर्ड मदर सीनियर सेकेण्ड्री पब्लिक स्कूल बकेवर में हुआ। बैठक की अध्यक्षता फॉदर जॉबी जोसेफ ने की। सचिव अनूप मिश्रा ने बैठक के एजेण्डे पर बिन्दुवार चर्चा संपन्न करायी। बैठक में सी0बी0एस0ई0 की आगामी परीक्षा हेतु तैयारियों पर, सी0बी0एस0ई0 द्वारा जारी किये गये सर्कुलर पर भी चर्चा हुई तथा सी0बी0एस0ई0 स्कूलों में स्टैण्डर्ड क्लब गठन व सत्र 2023-24 के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाओं को कराने पर भी चर्चा हुई इसी क्रम में सभी पाठ्य सहगामी क्रियाओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण एकसाथ सहोदय दिवस पर किये जाने का निर्णय लिया गया। सी0बी0एस0ई0 स्कूलों में दशहरा व दीपावली के अवकाश व सी0बी0एस0ई0 परीक्षाओं के परीक्षा केन्द्र निर्धारण करने के परफॉर्मा को शीघ्र भरकर बोर्ड भेजने का भी निर्णय लिया गया । 28 सितम्बर से 11 दिसम्बर के मध्य सभी सी०बी०एस०ई० स्कूलों में भारतीय भाषा उत्सव मनाने का भी निर्णय लिया गया साथ ही स्कूलों में स्काउट व गाइड यूनिट बनाने पर भी चर्चा हुई। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो द्वारा आगामी मौसम को देखते हुए विद्यालयों क...

Etawah News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की निकली बारात, आदित्य ने उतारी पहली आरती

ब्यूरो संवाददाता  जसवंतनगर(इटावा) : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की बारात शनिवार रात यहां नगर में  राजसी चमक दमक के साथ ,जब निकाली गई, तो हर तरफ हर्षोल्लास था।     दूल्हा बने दशरथ नंदन की प्रथम आरती उतार कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के सुपुत्र और जिला सहकारी बैंक इटावा के अध्यक्ष आदित्य यादव ने बारात का शुभारंभ किया। भगवान राम की बारात की प्रथम आरती उतारने का सौभाग्य शुरू से ही शिवपाल सिंह यादव को रहा है। वह किन्हीं वजहों से नही आ पाते, तो वह अपने  सुपुत्र आदित्य यादव इस रस्म की अदायगी को भेजते हैं।  राम बारात का शुभारंभ करने आए आदित्य यादव का रामलीला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू, ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने  प्रतीक चिन्ह भेंट कर तिलक वंदन और रामनामी पटका ओढ़ाकर  किया। दूल्हा बने राम से उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार भगवान राम की बारात को भव्य बनाने के लिए रामलीला समिति ने झांकियां की संख्या बढाई हुई थी। इस अवसर पर,ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल क...

Etawah News: नवरात्रि में बाजार में होगी भीड़, महिलाओ की सुरक्षा के लिये पुलिस की जाये तैनात

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : नवरात्र से शहर एवं कस्बो के बाजार में महिलाएं बड़ी तादाद में खरीदारी करने के लिये आती है इसलिये प्रशासन को बाजारों में महिला पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिये।  भारतीय उधोग व्यापार मण्डल की महिला पदाधिकारी एवं व्यवसायी प्रदेश उपाध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन एवं जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रशासन से मांग करते हुये कहा नवरात्र से बाजारों एवं मंदिरों में महिलाओं की तादाद सबसे अधिक होती है क्योंकि महिलाएं ही नवरात्रि में पूजन का सामान खरीदारी करने सबसे अधिक आती है उसके साथ ही त्यौहारी सीजन भी चालू हो जाता है करवाचौथ महिलाओं का ही त्यौहार है साथ ही धनतेरस एवं दीपावली की खरीदारी करने महिलाये बाजार में सुबह से आती है और देर रात तक बाजार में रहती है। महिलाओं के साथ बाजार में एवं घर से आते जाते समय कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिये महिला पुलिस का बाजारों में होना अति आवश्यक है। पूर्व के वर्षों में देखा गया है महिलाओं के साथ पर्स चोरी, एसिड की घटना, चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़, टप्पेवाजी आदि छोटी बड़ी घटनायें हो जाती है इसलिये...

Etawah News: एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में आईं पाँच शिकायतें, चार हुई निस्तारित

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा) : कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान पांच शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।            शनिवार को कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी दीप शिखा सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मामलों से संबंधित कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इनमें से मौके पर राजस्व टीम के साथ पुलिस बल भेजकर चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शेष वचे एक शिकायती पत्र के यथाशीघ्र निस्तारण हेतु एसडीएम ने संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ अतुल प्रधान, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी,कस्बा प्रभारी ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह,ईओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी के अलावा लेखपाल के साथ पीएलवी रामसुन्दर, कु0 नीरज सहितआदि मौजूद रहे।

Etawah News: सीता स्वंवर धनुष भंग लीला, परशुराम लक्ष्मण संवाद सुन स्रोता हुए मंत्र मुग्ध

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): जसवंतनगर की विश्व विख्यात मैदानी राम लीला में शुक्रवार देर रात से रामलीला में मंच पर धनुष भंग लीला में श्री रामलीला समिति के बेहद आकर्षक मंच पर महाराजा जनक ने जनकपुरी में सीता स्वयंवर का आयोजन किया।           धनुष भंग लीला के मंचन में राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता का विवाह करने के लिए स्वयंवर का आयोजन किया, जिसमें मैदानी रामलीला के मंचन कार्यक्रम मैं दर्शाया गया कि जनक पुरी में स्वयंवर में भाग लेने वाले राजा महाराजाओं में लंकापति राजा रावण और वाणासुर भी पहुंचे। इस दौरान रावण व वाणासुर के बीच हुआ संवाद काफी प्रभावशाली रहा। रावण सहित अनेक राजा - महाराजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। वह धनुष को हिला तक नहीं सके। इसमें तमाम देशों के बलशाली राजा-महाराजा शामिल हुए। बड़े बड़े योद्धाओं ने शिव धनुष को उठाने का प्रयास किया लेकिन हिला भी न सके। धनुष उठाने के प्रयास में कई राजा धरती पर औंधे मुंह गिर गए। महाराजा जनक दु:खी होकर कहने लगे कि लगता है धरती वीरों से खाली हो गई है राजाओं से कहा तजहुं आसनिज निज ग...

Etawah News: नवागंतुक उपजिलाधिकारी दीपशिखा ने कार्य भार ग्रहण किया

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): उपजिलाधिकारी दीप शिखा सिंह ने शुक्रवार को जसवंतनगर के उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।        आपको बता दे कि 2018 की पीसीएस अधिकारी दीपशिखा सिंह मऊ जनपद के रतनपुरा क्षेत्र के भुड़सुरी ग्राम पंचायत की रहने वाली हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दीपशिखा सिंह का 56वां रैंक था। उनकी की ये तीसरी पोस्टिंग है। सर्वप्रथम बलिया, द्वितीय शाहजहांपुर और अब इटावा जनपद के जसवंतनगर में उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही दीप शिखा सिंह का आज का दिन व्यस्ततम गुजरा, आज ही रामलीला में जिलाधिकारी एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक का दौरा रहा, नवनियुक्त उपजिलाधिकारी महोदया ने नगर की सुप्रसिद्ध मैदानी रामलीला का बारीकी से निरीक्षण किया, साथ ही बलरई स्थित ब्रह्माणी मंदिर में ठेकेदारी व दुकान आवंटन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का सुलहनामा कराया।          इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी प्रथम प्राथिमकता रहेगी कि जनशिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस...