Skip to main content

Posts

Etawah news: पत्नी की हत्या कर, पति ने जहर खाकर दी अपनी जान

संवदादाता: मनोज कुमार  इटावा : यूपी के इटावा में एक पति ने अपनी पत्नी की बांके से काटकर हत्या कर दी है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पति घर से थोड़ी ही दूर बने खेत पर चला गया। वहां जाकर उसने जहर खाकर जान दे दी। शख्स ने पहले अपनी पत्नी को गला रेतकर मार डाला इसके बाद उसने खुद भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी का शव घर के आंगन में बरामद हुआ और पति का शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में बरामद हुआ। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और सबूतों को इकट्ठा किया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पति-पत्नी के आपसी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।  मामला थाना बसरेहर क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव का है। इटावा जिले के बसेरहर इलाके के लोकनाथपुर गांव में 42 साल के किसान बृजेश ने अपनी 38 साल की सीमा की निर्मामता से हत्या कर दी। बृजेश ने सीमा का गला बांका से काट दिया। इसके बाद वह खेत पर चला गया जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। यह घटना देर रात...

Etawah News: कुलपति कृषि विश्विद्यालय कानपुर ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति डा0 आनन्द कुमार सिंह ने अचानक इटावा परिसर में स्थित दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं मत्स्य महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुये दोनों महाविद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थियों से बात करते हुये शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुये निर्देशित किया कि, महाविद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई पर ही ध्यान केन्द्रित रखें, छात्र हित में कार्य करने से इन दोनो महाविद्यालयों की गिरती साख को बचाया जा सकता है। साथ ही उन्होेंने छात्र-छात्राओें से अकेले में बातचीत करके विभिन्न जानकारी प्राप्त करते हुये संकाय अधिष्ठाता डा0 एन0के0 शर्मा को निर्देशित किया कि, वे छात्र-छात्राओं के साथ संवाद निरन्तर जारी रखे जिससे यहॉ के वातावरण को और भी अच्छा बनाया जा सके।  उन्होंने छात्र-छात्राओं से बात कर सन्तोष व्यक्त किया कि धीरे-धीरे वातावरण में काफी सुधार हो रहा है फिर भी सीमित संसाधनों में हमारे छात्र बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होेंने महाविद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुये छात्र-छात्राओं को निर्द...

Etawah News: एसएमजीआई में मनाया गया विश्व नर्सिंग दिवस, आयोजित हुआ "सेवाभाव कार्यक्रम"

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इटावा के कालेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में आज फ्लोरेंस नाईटेंगेल का जन्मदिवस "विश्व नर्सिंग दिवस" के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय, इटावा की मेट्रन (एएनएस) श्रीमती राजकुमारी एवम चेयरमैन मदन हॉस्पिटल डॉ विकास यादव सहित डायरेक्टर एसएमजीआई डॉ उमा शंकर शर्मा, डायरेक्टर, कालेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल डॉ शशि शेखर त्रिपाठी, प्रिंसिपल सुनयना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया। तत्पश्चात कालेज की प्रिंसिपल सुनयना अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कालेज ऑफ नर्सिंग के डायरेक्टर द्वारा सभी पधारे हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राजकुमारी ने फ्लोरेंस ऑफ नाईटेंगेल के जीवन परिचय के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि,हम सभी को आज इस त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति रही "लेडी ऑफ लैंप" के नाम से सुविख्यात महिला के उत्कृष्ट कार्यों से प्र...

Etawah News: जैन धर्मावलंबियो ने विशेष पूजा कर मनाया अक्षय तृतीया महापर्व

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवंतनगर : नगर के प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन बाजार में अक्षय तृतीया महापर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रातः जैन मंदिर में सर्वप्रथम जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का भव्य अभिषेक हुआ। उसके बाद भगवान की शांतिधारा हुयी। तदुपरांत इंद्रो द्वारा अक्षय तृतीया पर्व पर विशेष पूजा हुई व महाअर्घ्य समर्पित किए गए।  जैन मंदिर से ही इछुरस का वितरण भी महिला मंडल की अगुवाई में किया गया। त्याग धर्म की महिमा समझते हुए सभी ने उत्तम त्याग की भावना भायी। रात्रि में आरती भक्ति के बाद बिबिध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न वर्गों के बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया व अनेकों पुरस्कार प्राप्त किये। समस्त कार्यक्रमों का आयोजन महिला मंडल द्वारा किया गया एवं सभी महिलाओं ने कार्यक्रमों को सफल बनाया। जैन धर्म में अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व बताया गया है जैन पुराणों के अनुसार इस युग के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान ने 6 महीने तप एवं 6 महीने आहार की विधि ना मिलने के कारण 1 वर्ष की तपस्या के बाद वैशाख के महीने म...

Etawah News: सपा और कांग्रेस अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रही : पीएम मोदी

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर सिर्फ अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ने का रविवार को आरोप लगाया और कहा कि 'शाही परिवार' का वारिस ही प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनेगा, यह कुप्रथा ‘चाय वाले' ने तोड़ दी है. प्रधानमंत्री ने सपा के गढ़ माने जाने वाले इटावा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी भारत के लिए आने वाले पांच साल ही नहीं बल्कि 25 वर्षों का रास्ता बना रहा है. भारत 1000 साल के लिए सशक्त हो मोदी उसकी नींव तैयार कर रहा है. मोदी यह सब क्यों कर रहा है क्योंकि मोदी रहे ना रहे देश हमेशा रहेगा.'' वंशवाद पर किया प्रहार प्रधानमंत्री ने कहा,‘यह सपा कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं? यह चुनाव लड़ रहे हैं अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए.' उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इन परिवारवादियों की विरासत क्या है.... गाड़ी, बंगला, राजनीतिक रसूख. कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है तो कोई अमेठी और रायबरेली को अपनी जागीर मान...

Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा ने रेल यात्रियों के लिए नि:शुल्क जल सेवा की शुरुआत की

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने हर वर्ष की भांति मई और जून मास में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2-3 पर संचालित होने वाली नि: शुल्क जल सेवा का आज शुभारंभ किया। सेवा का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक श्री पी0 एम0 मीना, विशिष्ट अतिथि द्वय क्षेत्रीय सचिव सेवा श्री विवेक कुलश्रेष्ठ और प्रान्तीय महासचिव श्री संजय मिश्रा ने भारत माता व  स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर रोली चंदन से तिलक किया। सभी ने वन्दे मातरम् का सस्वर गान किया।  मुख्य अतिथि पी0 एम0 मीना ने नि: शुल्क जल सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि मई और जून में भीषण गर्मी रहती है उस समय यात्रियों को परिषद् के लोग नि:शुल्क शीतल जल उपलब्ध कराकर रेलवे की भी सहायता करते हैं। इस सेवा की प्रशंसा दिल्ली से हावड़ा तक यात्री गण करते हैं। सचिव राजीव लोचन दीक्षित और कार्यक्रम संयोजक सुग्रीव सिंह यादव ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर यात्रियों को मिष्ठान खिलाकर शीतल जल पिलाया गया।

Etawah News: इटावा आरक्षित सीट पर लगातार नहीं मिल सकी है किसी को जीत

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : वर्ष 2009 में सामान्य से आरक्षित घोषित हुई इटावा लोकसभा सीट पर पहला लोकसभा चुनाव हुआ था। उसके बाद से यह तीसरा चुनाव है। पिछले तीन लोकसभा चुनाव में इटावा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने हर बार नए चेहरे को जिता कर संसद भेजने का कार्य किया है। वर्ष 2009 में समाजवादी पार्टी के प्रेमदास कठेरिया,2014 में भाजपा के अशोक दोहरे व 2019 में भाजपा के ही डॉ. रामशंकर कठेरिया को जीत मिली थी। 2024 में इटावा आरक्षित सीट पर चौथी बार चुनाव हो रहा है। इस बार भाजपा के डॉ. रामशंकर कठेरिया को छोड़कर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने इस बार नए चेहरों पर दांव लगाया है। इसमें भी बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी सारिका सिंह बघेल पूर्व में लोकसभा चुनाव हाथरस से राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की सांसद रह चुकी हैं। यानी उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का न सिर्फ अनुभव है, बल्कि वह जीत भी चुकी हैं। बात समाजवादी पार्टी की करें तो जितेंद्र दोहरे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बात उनके चुनावी अनुभव की करें तो वह अपनी पत्नी को इटावा जनपद के ब्लॉक महेवा का ब्लॉक प्रमुख बनवा चुके हैं। महेवा को एशिया महाद...