Skip to main content

Etawah News: सपा और कांग्रेस अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रही : पीएम मोदी

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर सिर्फ अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ने का रविवार को आरोप लगाया और कहा कि 'शाही परिवार' का वारिस ही प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनेगा, यह कुप्रथा ‘चाय वाले' ने तोड़ दी है. प्रधानमंत्री ने सपा के गढ़ माने जाने वाले इटावा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी भारत के लिए आने वाले पांच साल ही नहीं बल्कि 25 वर्षों का रास्ता बना रहा है. भारत 1000 साल के लिए सशक्त हो मोदी उसकी नींव तैयार कर रहा है. मोदी यह सब क्यों कर रहा है क्योंकि मोदी रहे ना रहे देश हमेशा रहेगा.''

वंशवाद पर किया प्रहार

प्रधानमंत्री ने कहा,‘यह सपा कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं? यह चुनाव लड़ रहे हैं अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए.' उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इन परिवारवादियों की विरासत क्या है.... गाड़ी, बंगला, राजनीतिक रसूख. कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है तो कोई अमेठी और रायबरेली को अपनी जागीर मानता है, लेकिन मोदी की विरासत गरीब का पक्का घर है, देश की करोड़ों माताओं-बहनों को शौचालय मिला है, दलितों-पिछड़ों को बिजली, गैस और नल जैसी सुविधा मिली है.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी किसके लिए खप रहा है. मैंने तो अपने आगे पीछे कुछ रखा ही नहीं. योगी जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) भी वैसे ही हैं. हमारे तो बच्चे हैं नहीं. हम खप रहे हैं आपके बच्चों का भविष्य बनाने के लिए.'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी की बनाई गई विरासत सबके लिए है. हम चाहते हैं कि 2047 में आपका ही बेटा-बेटी प्रधानमंत्री बने, मुख्यमंत्री बने. शाही परिवार का वारिस ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बनेगा यह कुप्रथा इस चाय वाले ने तोड़ दी है.'' मोदी ने कहा कि समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का नाम आता है तो कहा जाता है कि उन्होंने कुप्रथा खत्म की, वैसे ही एक दिन आएगा जब कहा जाएगा कि देश में एक प्रधानमंत्री होते थे, चाय वाले थे और उन्होंने एक ऐसी प्रथा को तोड़ दिया जिससे अब गरीब का बेटा भी मुख्यमंत्री बन सकता है, गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है. मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जिक्र के साथ की.

पीएम ने कहा, '2019 के लोकसभा चुनाव से पहले की बात याद आ रही है. संसद का सत्र चल रहा था. वह पिछली लोकसभा का आखिरी सत्र था तब मुलायम सिंह जी भाषण करने के लिए खड़े हुए और कहा था, मोदी जी आप तो दोबारा जीत कर आने वाले हैं. अब नेताजी हमारे बीच नहीं हैं... लेकिन उनकी यह बात एक तरह से आशीर्वाद बन गई.'' मोदी ने आरोप लगाया, 'सपा-कांग्रेस की बातें और वादे झूठे हैं. उनके नारे भी झूठ और नियत में भी खोट है. यह लोग लगातार झूठ बोलेंगे चाहे उसमें देश का, समाज का कितना ही नुकसान क्यों न हो.'' प्रधानमंत्री ने दावा किया, ‘अब वे हमारे लोकतंत्र, हमारे संविधान को लेकर झूठ फैलाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं क्योंकि मोदी ने उनके वोट बैंक की और उनके तुष्टिकरण की पोल खोल दी है.'

"टीका और मुस्लिम आरक्षण पर बरसे"

प्रधानमंत्री ने कोविशील्ड टीके को लेकर उठे विवाद के बीच विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, ‘‘ इन लोगों ने कोरोना काल में भी देश को नहीं छोड़ा था. मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था. देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया. सपा और कांग्रेस के लोग उनको भी बदनाम करते थे. खुद चोरी-छुपे टीका लगवाते थे और टीवी पर सोशल मीडिया पर जनता को भड़काते थे ताकि हाहाकार मचे और पाप मोदी के माथे पर लगे.'' उन्होंने कहा, 'साथियों आपको पता होना चाहिए कि 75 साल पहले जब देश का संविधान बना, उस समय देश के विद्वान लोग संविधान बना रहे थे तो उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा. बाबा साहब आंबेडकर ने कहा था, खुद नेहरू जी ने भी कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा लेकिन अब सपा, कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग का आरक्षण छीन कर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं.'

पीएम मोदी ने कहा, 'अभी मैं गुजरात के द्वारका गया था. पुरातत्वविद कहते हैं कि भगवान श्री कृष्ण की द्वारिका समुद्र के नीचे डूबी हुई है. मेरा मन किया कि जो द्वारका प्रभु कृष्ण ने बनाई है वहां जाकर माथा टेकना चाहिए. मैं समुद्र में नीचे गया. पूजा की और भगवान कृष्ण को भेंट चढ़ा कर आया. कांग्रेस के शहजादे को बड़ी परेशानी हुई.'' उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं यहां के सपा वालों से पूछना चाहता हूं कि अरे! आप तो अपने आप को यदुवंशी कह रहे हैं, श्री कृष्ण के वारिस कह रहे हैं. आज देश का प्रधानमंत्री श्री कृष्ण की पूजा करे और तुम्हारे अपने साथी उसकी आलोचना करें. अरे! तुम काहे के यदुवंशी हो.' प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, 'मोदी को गाली देते देते यह लोग भगवान कृष्ण तक का अपमान करने लगे हैं और यह यदुवंशी उनकी आरती उतार रहे हैं. आपको शहजादे की आरती उतारनी हो तो उतारो. मोदी तो श्रीकृष्ण की आरती उतारेगा. पहले उन्होंने कहा कि द्वारका में समुद्र के बीच कुछ है ही नहीं. अब कल उन्होंने फिर कृष्ण पूजा का मजाक उड़ाया. इन्हें आपकी आस्था से कोई मतलब नहीं है.' मोदी ने अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी नीति समाज के हर वर्ग को सशक्त करने की है.

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...