Skip to main content

Ambedkernagr News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ता

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव माझा कम्हरिया अराजी देवारा के (करिया लोनिया का पुरवा, प्रसाद कुर्मी का पुरवा, हंशु का पुरवा) सिद्धनाथ में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की गई इस दौरान भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी के मित्रसेन और उनके साथी मौजूद रहे । आपको बता दे कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव में बरसात का पानी आ जाने से जलस्तर बढ़ा है जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टीम के स्थलीय निरीक्षण में सबसे बड़ी समस्या लोगों को आने जाने की दिखी एक तरफ सरकार हाईवे बनवा रही हैं वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नदी के बंधे से इन गांवों में आने जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है विडम्बना यह है कि प्रसाद कुर्मी का पुरवा गाँव में मृतक की अर्थी भी नाव के सहारे ही बंधे तक लायी गयी। मांझा कम्हरिया के नौकापुरवा के ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को राहत सामग्री न दे करके हम लोगों का रास्ता बनवा दे तो हम लोगों की आधी समस्या दूर हो जाती। हंशु का पुरवा में नाव जर्जर अवस्था में है प्रशासन से कई बार कहने के बाद भी नाव की व्यवस्था नहीं की गई। 

करिया लोनिया का पुरवा में आने जाने के लिए रपटा पुल काफी जर्जर अवस्था में है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण हो सकता है।  फसल बर्बाद हो चुकी है संक्रामक रोगों एवं वायरल बुखार के बचाव के लिए कोई बेहतर चिकित्सा व्यवस्था नहीं की गई है महंगाई होने की वजह से लोगों को खाने पीने का संकट भी है। स्कूल खुलने के बाद भी प्रसाद कुर्मी का पुरवा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय 2 माह से बंद है वहां आने जाने वाले रास्ते पर पुल निर्माण न होने की वजह से काफी परेशानी है। जानवरों के चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है प्रशासन द्वारा केवल एक बार ही चारे का वितरण करवाया गया था गांव में कई व्यक्तियों का राशन कार्ड कट जाने की वजह से राशन नहीं मिल पा रहा है गांव के चारों तरफ लगभग 2 महीने से पानी लगा हुआ है । आये दिन जहरीले जीव-जंतु का भी खतरा बना रहता है ऎसी समस्या ग्रामीण विगत कई वर्षों से झेल रहे हैं । इन समस्याओं के स्थायी निवारण की जगह सरकार हर वर्ष राहत किट बांटकर कर अपनी पीठ थपथपाती है। मूल समस्याओं के निराकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है अगर सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुल एवं सड़क निर्माण  करवाया जाय नदियों के रास्ते से गाद बाढ़ आने से पूर्व ही सफाई कराई जाए तो लोगों को ज्यादा दिक्कत परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। गांव या बंधे पर रैन बसेरा एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है हर वर्ष जब भी बाढ़ का पानी आता है तमाम पार्टियों के नेता आते हैं हवा-हवाई वादे करते हैं बाढ़ का पानी कम होने के बाद प्रतिनिधियों का आना जाना बंद हो जाता है और फिर समस्याएं जस की तस बरकरार रहती हैं।सिद्धनाथ गांव में भी कई जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है यहां बरसों से बन रहा पुल अधर में ही है रास्ते पर कीचड़ होने की वजह से लोगों को आने जाने के लिए काफी दिक्कत परेशानी होती है। कई पुरवों में शौचालय न होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है माझा कम्हरिया गांव में लोगों को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होते हैं।  भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी द्वारा विगत कई वर्षों से जन समस्याओं को लेकर संघर्ष भी किया जा रहा है विधानसभा चुनाव कीआहट से कई पार्टियों के नेताओं का आना-जाना एवं हवाई वादे भी शुरू हो गए हैं ।भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी ने सरकार से मांग की है कि राहत सामग्री का वितरण,हंशु का पुरवा में पुल निर्माण ,नाव की व्यवस्था , नाविकों का भुगतान ,पशुओं के चारे की व्यवस्था,प्रसाद कुर्मी का पुरवा से माझा कम्हरिया को जोड़ने वाले मार्ग को दुरुस्त किया जाए करिया लोनिया का पुरवा में वर्षों से क्षतिग्रस्त रपटा पुल को दुरुस्त किया जाए,फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए,

चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर किया जाए और जरूरतमंदो को आवास मुहैया करवाया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...