Skip to main content

Etawah News: दो कार मिस्रियों की ओमनी कार में सोने से दम घुटने से मौत

संवाददाता रिषी पाल सिंह 

बसरेहर/इटावा : बसरेहर के गांव मुहब्बतपुर मार्ग के पास ग्वालियर बरेली हाईवे मार्ग पर चार पहिया वाहन मिस्त्रियों की ओमनी कार में दम घुटने से मौत हो गयी। 

मृतकों में शैलेंद्र कुमार राजपूत उम्र 30 वर्ष पुत्र मुन्नालाल राजपूत निवासी मुहब्बतपुर थाना बसरेहर की जय बजरंगबली मोटर्स के नाम से कार रिपेयरिंग की गैराज है वही उसके यहां काम सीख रहे मिस्त्री समर उम्र 15 वर्ष पुत्र अखिलेश कुमार निवासी चकवा बुजुर्ग थाना बसरेहर दोनों लोग बसरेहर ब्लॉक के पास बरेली हाईवे मार्ग पर बने अपनी दुकानों में फोर व्हीलर कार की गेराज खोले हुए थे जहां पर कल शाम को ओमनी कार की मरम्मत करने के बाद शाम को उन्होंने दोनों गाड़ियों को सही किया वहीं एक गाड़ी को स्टार्ट कर शैलेंद्र राजपूत व समर मिस्त्री ओमनी कार के अंदर से खिड़की बंद कर उसी में लेट गए सुबह जब आसपास के लोगों ने स्टार्ट गाड़ी को देखा काफी देर गाड़ी स्टार्ट खड़ी हुई थी तो लोगों ने गाड़ी के पास जाकर देखा तो वहां पर दोनों लोग मृतक अवस्था में पड़े मिले जिसकी सूचना उनके परिजनों को दीं गयी मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने देखा तो दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी वही यह घटना देख परिवार में कोहराम मच गया बसरेहर थाना प्रभारी को सूचना दी मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया वही बसरेहर थाना प्रभारी ने जिले के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम व एडिशनल एसपी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है शवों को पोस्टमार्टम के लिये शव विच्छेदन गृह इटावा भेज दिया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

वही इस घटना से गांव मुहब्बतपुर व गांव चकवा बुजुर्ग में मातम छाया हुआ है शैलेंद्र कुमार तीन भाई थे जिसमे वह सबसे छोटा था । उसकी शादी 8 वर्ष पहले जूली राजपूत के साथ हुई थी । मृतक शैलेंद्र के दो बच्चे आरिफ 6 वर्ष , जस्सू 3 वर्ष का है । वह अपनी गैरिज पर कारों की मरम्मत कर के परिवार का पालन पोषण कर रहा था । लेकिन इस घटना से दोनों परिवारों में आय का संकट छा गया ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।