Skip to main content

Bihar news जिलाधिकारी द्वारा मतगणना स्थल का किया गया निरीक्षण।

संवाददाता मोहन सिंह 

बेतिया: पंचायत निर्वाचन, 2021 के अवसर पर जिला मुख्यालय अवस्थित बाजार समिति के प्रांगण में मतगणना स्थल बनाया गया है। द्वितीय चरण अंतर्गत चनपटिया प्रखंड में हुए मतदान की मतगणना 01-02 अक्टूबर को सम्पन्न होगी। इसी तरह अन्य प्रखंडों की मतगणना यही पर होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी,  कुंदन कुमार द्वारा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अबतक की सभी तैयारियां अपडेट पायी गयी, जिस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संतोष प्रकट किया गया। 

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। सावधानीपूर्वक मतगणना कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न करायी जाय। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के आगमन-प्रस्थान के लिए अलग से रूट का निर्धारण कर दिया जाय ताकि उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।  उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। सभी सुरक्षा अधिकारी एवं कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करेंगे। किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। नगर आयुक्त, बेतिया को निदेश दिया गया कि मतगणना स्थल पर साफ-सफाई, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करेंगे।


उन्होंने कहा कि काउंटिंग के लिए निर्बाध इंटरनेट एवं बिजली की समुचित व्यवस्था की जाय ताकि काउंटिंग में किसी भी प्रकार का खलल नहीं उत्पन्न हो। इस हेतु वैकल्पिक तौर पर बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों का कनेक्शन लेना सुनिश्चित किया जाय। कार्यपालक अभियंता, विद्युत निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,  अनिल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, एसडीएम, बेतिया,  विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।