Skip to main content

मेरठ न्यूज: शहर के विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज का अयोजन हुआ

संवाददाता: मनीष गुप्ता

शास्त्री नगर मंडल महिला मोर्चा:

मंडल महिला मोर्चा की महिलाओं के द्वारा भगवान सूर्य नारायण जी के हवन का आयोजन लक्ष्मी नारायण मन्दिर के प्रागण मे आयोजित किया गया है। जिसमें हवन के साथ साथ खिचड़ी का वितरण भी किया गया। महिला मोर्चा की महिलाओं ने अपने हाथो से सभी को खिचड़ी का वितरण भी किया। हवन के दौरान आस पास रहने वाले सभी रहवासियों ने अपना समर्थन दिया। हवन को पूर्ण रूप से सफल बनाने हेतु सभी ने अपनी ओर से हवन हेतु उचित सामग्री उपलब्ध कराई गई। 


स्वाभिमान एक अहसास संस्था ने किया खिचड़ी व ग्राम कपड़े वितरण:

स्वाभिमान एक अहसास संस्था द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संस्था के सदस्यों ने बाटी खुशियां। लौटाई गरीबों के चेहरे पर मुस्कान। जरूरतमंद लोगों को कंबल, बच्चो की शिक्षा के लिए और खाने पीने की चीजों का वितरण भी किया गया। आज स्वाभिमान एक एहसास फाउंडेशन द्वारा संस्था के बच्चों को एवं रैन बसेरों में रहने वाले तथा सड़को के किनारे रहने वाले लोगों को वस्त्र एवं कम्बल वितरण किया गया। संस्था का एक ही लक्ष्य था कि इस ठिठुरती हुई सर्दी में कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न होने पाए और गरीब छोटे बच्चे सर्द हवाओं से बीमार न हो। 


एल 2 शक्ति केंद्र पर सहभोज कार्यक्रम:

मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर धनवंतरी शक्ति व  मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर वार्ड 61 स्थित एल 2 शक्ति केंद्र पर सहभोज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और वहा उपस्थित कुछ लोगो की समस्या भी हल की गई।  भविष्य में उनको किसी भी प्रकार से कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसका भी आश्वासन दिया गया। वहा रहने वाले सभी रहवासियों से यह भी कहा गया कि आपके क्षेत्र में जो भी सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। उसको जल्द से जल्द आपके क्षेत्र में पहुंचाया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...