Skip to main content

मेरठ न्यूज: योगाचार्य आशीष शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को दिए दो महत्वपूर्ण सुझाव

संवाददाता: मनीष गुप्ता

देवाशीष योग ट्रस्ट (रजि.)मेरठ संस्थापक अध्यक्ष योगाचार्य आशीष शर्मा ने राजभारती आरोग्य जोन सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर मेरठ में एक प्रेसवार्ता आयोजित की जिसमें आशीष ने बताया कि मैंने अपने देशहित व जन कल्याण हेतु निर्वाचन चुनाव आयोग अधिकारी मुख्य कार्यालय अशोक रोड़ नई दिल्ली में जा करके चुनाव संबंधित दो विषयों पर पत्र दिया हैं। आशीष का कहना है पार्षद, विधायक, सासंद प्रत्याशी होते हैं। उनके पास ऐसा कौन सा प्रमाण पत्र आदि होता हैं जिससे वह देश को चलाते हैं? कुछ प्रत्याशी तो सरकारी गणमान्य अधिकारियों को गालियां, धमकी आदि भी देते हैं।

चुनाव आयोग से दो विषयों पर निवेदन:

पहला जैसे आम आदमी सरकारी नौकरी के लिए न्यूज़ पेपर या सरकारी रिजल्ट की वेबसाइट पर जा करके प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अगल अगल पदों के लिए आवेदन करता हैं। ठीक वैसे ही पार्षद, विधायक एवं सासंद आदि पदों के लिए भी चुनाव आयोग एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करें। परीक्षा में उर्त्तीण प्रत्याशी को जिलाधिकारी व निवार्चन आयोग अधिकारी द्वारा एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिससे प्रत्याशी आम जनता के बीच जाकर के अपनी अपनी पार्टियों के लिए वोट आदि मांग सकें।

दूसरा आवेदन फार्म की सबसे नीचें लाइन में एक शपथ ग्रहण पत्र लिखा हुआ हो। जो प्रत्याशी दलबल आदि करते हैं,वह सब बंद हो। पहले ही प्रत्याशी बता दें कि मै इस पार्टी को अपना समर्थन दूंगा या निर्दलीय प्रत्याशी बनकर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करूंगा। आशीष का कहना है कि यदि हमारे देश में पढ़े लिखे पार्षद, विधायक, एवं सासंद आदि होगे। तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकता हैं। और हमारे देश में फिर से रामराज्य स्थापित हो सकता हैं।डॉ. आरके शर्मा अध्यक्ष  राजभारती देवाशीष योग संस्थान ने भी योगाचार्य आशीष शर्मा की ऐसी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि हमारे देश में आशीष जैसी सोच समझ रखने वाले युवा शक्ति होगी। तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकेगा। मै योगाचार्य आशीष शर्मा की ऐसी सोच को सलाम करता हूं।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...