संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर(इटावा): हाईवे स्थित सेंट पीटर्स स्कूल के सामने साइकिल पंचर के मरम्मत वाले खोखे में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया है। जानकारी के अनुसार मुहब्बतपुर नगला भगत निवासी 60 वर्षीय यादराम सिंह जाटव ने बताया कि वह ग्राम कैस्त के निकट हाईवे के किनारे साइकिल पंचर के मरम्मत का काम करता है। बीती रात उनकी दुकान में किसी कारण आग लग गई तक़रीबन 80 हजार रुपये का नुकसान बताया है। जबकि दुकान में आग लगने का कोई भी समान दुकान में नही था।
उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने जानबूझकर उनके खोखे में रखे सामान को आग लगाकर जला दिया है। जबकि खोखे की बनी सतह लकड़ी के तख्ते की बनी थी। हर रोज की भांति शाम को दुकान बंद करके घर गया था तभी गुरुवार की सुबह 4 बजे पता चला वह उनके खोखे में आग लग गई और हजारों का नुकसान हो गया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वह बहुत ही गरीब व्यक्ति है इसी दुकान से परिवार का भरण पोषण करता है। साइकिल पंचर की दुकान आज से लगभग 40 वर्ष पुरानी दुकान है और इस जगह लोहे का खोखे में करीब 8 साल हो गये है। इस मामले में उनके भाई सुघर सिंह जाटव ने अज्ञात के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Comments
Post a Comment