ब्यूरो संवाददाता
इटावा: यूपी में पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया। एक हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान का जनपद स्तरीय शुभारंभ सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने जिला अस्पताल इटावा से किया है।
इस दौरान सरिता भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कार्यवाहक मुख्यमंत्री की पूर्ण देखरेख में हो रहा है। ये संक्रामक महामारी जो अस्थाई दिव्यांगता का कारण भी बनती है इसके उन्मूलन के लिए इस अभियान की शुरुआत हो रही है।
पिछले 12 वर्ष के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान में इसके मामले देखने को मिले हैं। जब तक पूरे विश्व से इस संक्रामक बीमारी का उन्मूलन नहीं हो जाता, तब तक इस सतर्कता के लिए हमें वर्तमान और भावी पीढ़ी को बचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना होगा। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में उनके साथ इटावा सीएमओ, जिला अस्पताल स्टाफ तथा भाजपा कार्यकर्ता साथ रहें।
Comments
Post a Comment