Skip to main content

Etawah News: चोरों के हौंसले बुलंद, सुने मकान को बनाया निशाना

संवाददता: दिलीप कुमार

भरथना: सिक्योरिटी गार्ड के सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने जेवरात-नगदी समेत दो लाख का माल पार कर दिया। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और जेवरात, नगदी सहित गृहस्थि का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने पड़ोस में बने एक मकान को भी निशाना बनाया जहां से वह किराएदार की साइकिल चोरी कर ले गए। रविवार सुबह पड़ोसियों ने सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी को फोन पर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद वह आनन- फानन में घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी।

थाना कोतवाली क्षेत्र के भरथना-विधूना रोड पर भैसाई गेट के पास रहने वाले राकेश कुमार पुत्र विश्राम सिंह एक दिन पहले पत्नी अनारश्री और परिजनों के साथ गांव गया हुआ था। शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने उनके सूने घर के गेट का कुंडा तोड़ कर अंदर घुस गए और संदूक और अटैची में रखे सोने की जंजीर, अंगूठी और चांदी की पायले और सिक्के सहित 12 हजार सात सौ रुपए चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर घर आई अनार श्री ने बताया कि पति नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है। चार दिन पहले पति और अन्य परिजनों के साथ गांव गई थी। घटना की सूचना पर घर आकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात सहित भैस बिक्री से मिले 12 हजार सात सौ रुपए भी गायब थे।

गृहस्वामी की पत्नी अनारश्री के अनुसार घर में चोरी में लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर इसी मकान से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान में रह रहा किराएदार विकास जोकि अपने गांव गया था। अज्ञात बदमाश उसके घर मे रखी साइकिल चोरी कर ले गए। घटना के शिकार दोनों पीड़ितों द्वारा चोरी की सूचना पुलिस को नही दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...