Skip to main content

Etawah News: विभागीय लापरवाही के चलते परिषदीय विद्यालयों में मौखिक परीक्षाफल घोषित

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: परिषदीय स्कूलों के पिछले दो शैक्षिक सत्र बगैर परीक्षा के बीतने के बाद जब इस वर्ष परीक्षा हुई और उसका परीक्षा परिणाम गुरुवार को बगैर रिपोर्ट कार्ड के जब मौखिक घोषित हुआ तो बच्चों में निराशा हुई, क्योंकि विभागीय उदासीनता और लेट लतीफी के चलते रिपोर्ट कार्डों का समय से मुद्रण नहीं हो सका था।
बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को शासनादेश के निर्देशानुसार मौखिक रुप से घोषित कर दिया गया। जबकि इन विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों में उत्साह था कि आज उनका परीक्षा रिपोर्ट कार्ड मिलेगा और अपने अभिभावकों को रिपोर्ट कार्ड दिखाकर उनसे शाबासी प्राप्त करेंगे। लेकिन बच्चों को जब मौखिक परीक्षा परिणाम सुनाया गया तो बच्चों को निराशा हुई। 
जनपद में परिषदीय विद्यालयों में तकरीबन 1 लाख 33 हजार बच्चों को रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाना था जिसके लिए लिए शासन ने प्रति कार्ड दो रुपये के हिसाब से बजट जारी भी किया था। लेकिन समय पर बजट की अनुपलब्धता और विभागीय उदासीनता के चलते रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध नहीं हो सके। इस वर्ष बनना था रिपोर्ट कार्ड बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गये थे कि कक्षा एक से आठ तक किसी भी विद्यार्थियों की कक्षोन्नति नहीं रोकी जाएगी। रिपोर्ट कार्ड को लेकर जारी दिशा निर्देशों में कहा गया था कि कोविड-19 महामारी की वजह से विद्यालय बंद होने के कारण सत्र परीक्षा एवं अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं कराई जा सकी थी। इस वजह से रिपोर्ट कार्ड में सत्र परीक्षा और अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा का कालम खाली रखा जाएगा। 

साथ ही प्रत्येक प्रश्नपत्र में वार्षिक परीक्षा के पूर्णांक एवं प्राप्तांक 100 अंकों के सापेक्ष परिवर्तित करते हुए रिपोर्ट कार्ड में अंकित किए जाएंगे। जाहिर है कि वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र 50 नंबर का रहा पर मूल्यांकन सौ अंकों के आधार पर किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2021-22 में सत्र परीक्षा व अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं हुई। रिपोर्ट कार्ड में प्रत्येक विषय के अनुसार मूल्याकंन करके बच्चों का परीक्षा प्रदर्शन का ब्यौरा होगा। समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन के अंदर बच्चों को रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध करा दिये जाऐंगे। बच्चों का वार्षिक परीक्षाओं के मूल्याकंन के आधार पर रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुआ था। जल्द बेसिक शिक्षा विभाग रिपोर्ट कार्ड का प्रारुप बनवाकर स्कूलों को उपलब्ध कराएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...