Etawah News: प्रदेश सरकार की योजनांतर्गत नगर के दो महाविद्यालयों में 719 टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए गए।
आशीष कुमार इटावा,
विकास खण्ड जसवंतनगर में प्रदेश सरकार की योजनांतर्गत नगर के दो महाविद्यालयों में 719 टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के पुत्र पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे उन्होंने इन दोनों कॉलेजों के विद्यार्थियों को टेबलेट व स्मार्टफोन प्रदान किए।
चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज में डी.फार्मा के विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी सी एफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर ने माँ सरस्वती पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम में डिप्लोमा ऑफ फार्मेसी के द्वितीय वर्ष के 128 विद्यार्थियों को टेबलेट का वितरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राप्त हुए इन टेबलेट का प्रयोग करके बच्चे स्वयं को तकनीकी रूप से मजबूत करने में करें। और अपनी शिक्षा व्यवस्था में इनका प्रयोग करके अपने और अपने परिवार के भविष्य को स्थापित करने में करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सकारात्मक प्रयोग समाज और व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देता है इसलिए इन टेबलेट का बच्चे सकारात्मक प्रयोग करके बदलाव करें।
इस मौके पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का समय निकालने के लिए आभार एवं अभिनंदन किया और अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिवादन किया। तथा कॉलेज के निदेशक डॉ. राकेश सैनी, ग्रुप निदेशक डॉ. संदीप पांडेय, डॉ. जितेंद्र कुमार, रीमा शर्मा, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र शर्मा, अशांक यादव, गौरव भदौरिया एवं अन्य स्टाफ उपस्तिथ रहे।
इसी प्रकार पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर ने नगर के हाईवे स्थित शिवपालसिंह महाविद्यालय में सरकार की योजनांतर्गत बीएससी, बीकॉम, बीए, एमए फाइनल के विद्यार्थियों को कुल 591 सेमसंग टेबलेट व लावा कंपनी के स्मार्ट फोन वितरित किए गए। जिनमें से 54 सेमसंग कंपनी के टेबलेट व 537 लावा कंपनी के मोबाइल फ़ोन थे। यहां कॉलेज निदेशक और स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment