Skip to main content

Etawah News: जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन ने जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा बार्ड में बेटी का जन्म दिन मनाया

 ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति सदस्य डॉ.शिवराज सिंह यादव एवं श्रीमती ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5 ने अपनी बेटी डा.ओजस्वी यादव के जन्मदिन पर जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली के सदस्यों एवं काउन्सिल सदस्यों के साथ जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा बार्ड एवं प्रसूति विभाग में भर्ती समस्त प्रसूता महिलाओं को पोष्टिक आहार के रूप में मेवा एवं नवजात शिशुओं को वस्त्र भेंट कर खुशियां बांटी।

इस अवसर पर डॉ.शिवराज सिंह यादव ने बताया कि नवजात शिशुओं के लिंग भेद से मां की परवरिश में भेद नहीं होना चाहिए।नवजात शिशु बच्चा हो या बच्ची प्रसूता मां एवं नवजात शिशु को समान परवरिश मिलना चाहिए।जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की अध्यक्षा श्रीमती ऊषा यादव ने समस्त प्रसूता महिलाओं को प्रसूता परिचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष उ.प्र.,उत्तराखंड, दिल्ली,पंजाब,हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में विस्तारित फेडरेशन 5 में प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की परिचर्या पर विशेष ध्यान देते हुए समर्पित समाज सेवी जायण्ट्स श्रीमती स्मिता यादव फेडरेशन आफीसर को प्रसूता परिचर्या प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके कुशल निर्देशन में सभी जायण्टस समूह समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षक एवं स्टाफ ने नायाब तरीके से बेटी का जन्म दिन मनाने के लिए डॉ.शिवराज सिंह यादव एवं श्रीमती ऊषा यादव की प्रशंसा करते हुए जायण्ट्स परिवार का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग हेतु डॉ.शिवराज सिंह यादव ने हास्पिटल स्टाफ, लाभान्वित समस्त प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के साथ साथ जायण्ट्स परिवार में श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेशन आफीसर,श्रीमती रीता मेहरोत्रा फेडरेशन आफीसर,श्रीमती शशि प्रभा राजपूत कोआर्डिनेटर, फेडरेशन आफिसर् मुकेश बाबू, यूनिट निदेशक ललित सक्सेना व विपिन कुमार मिश्रा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...