आशीष कुमार
इटावा/जसवंतनगर: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 शिकायती प्रतिवेदन आए जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी नम्रता सिंह ने की। संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्रों में ज्यादातर अवैध कब्जों से संबंधित थे।इसके साथ को कस्बे के होम गंज बाजार में भारी अतिक्रमण व दुकानों के बाहर लगाए जाने वाले सामान को हटवाए जाने या नीलम कराए जाने की मांग की गई है।
नगला तौर के सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने उनके मकान पर अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की , नगला सलहदी की जमीन पर अवैध निर्माण भी रोके जाने की मांग की। महलई टोला निवासी रेशमा बानो ने विपक्षी द्वारा शादी ना कर भरोसा तोड़ने पर मुकदमा कायम किए जाने की मांग की है। जैनपुर नागर के रमेश चंद्र पुत्र रतीराम ने चकरोड को खेत में मिला दिए जाने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है । रमानिकपुर वीवामऊ के रमेश चंद्र पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद ने शिकायत की कि उनके खेत को विपक्षी ने जोत लिया है। निलोई के राम दुलारे ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
नगला तौर की प्रिया पत्नी मुकेश ने गांव के ही 4 लोगों पर उसे पीटने व धमकी दिए जाने के मामले में कार्यवाही की मांग की है। ग्राम फुलरई के अनिल व लालू ने दबंगों का कब्जा हटवाए जाने की मांग की है ग्राम मल्हूपुर के प्रधान ने मजरा नगला वर्माजीत में खेल के मैदान आदि पर अवैध कब्जों को हटवाए जाने की मांग की है। ग्राम कुरसेना के लज्जाराम ने शिकायत की है कि उनका हैंड पंप बालू दे रहा है उसे ठीक किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी , क्षेत्राधिकारी राणा महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ,खंड विकास अधिकारी एम एल यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment