संवाददाता:
आशीष कुमार
इटावा /जसवंतनगर: मदनपुरा गांव में बिजली चेकिंग के दौरान दो पक्षों
में हुए विवाद को लेकर फायरिंग से एक युवक की जांघ में गोली लग गई। जब विद्युत विभाग
की विजिलेंस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी उसी दौरान कुछ ग्रामीण आरोप लगा रहे
थे जिनके कनेक्शन हैं मगर बिल जमा नहीं है उनके भी टांसफार्मर उतारे जा रहे थे तभी
ग्राम निवासी दो पक्षों में विवाद बढ़ गया और फायरिंग से एक गोली महाबीर सिंह पुत्र
रामदास की जांघ में लगी जिससे वह घायल हो गया।
इस सम्बंध में घायल के परिजन की ओर से थाना कोतवाली
जसवंतनगर में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। घायलावस्था में
अस्पताल पहुंचे युवक महावीर सिंह पुत्र रामदास का कहना था कि नामजदों ने निजी
ट्यूबबेल चोरी से चलाए जाने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की और गाड़ी से टक्कर
मारने के बाद गोली मार दी। जान से मार देने की धमकी भी दी है। विपक्षी के पास
नाजायज हथियार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 12 बोर की गोली लगी है। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल
में जुट गई है।बिजली चेकिंग के दौरान दो पक्षों में हुए वाद विवाद के
बाद एक युवक को गोली लगने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर के आधार पर पुलिस ने
प्रधान प्रतिनिधि व तथाकथित भाजपा नेता समेत दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर
न्यायालय में पेश किया है। महावीर सिंह पुत्र रामदास को जांघ में गोली लगने के बाद उसके पारिवारिक भाई योगेश पुत्र लेखराज द्वारा प्रधान प्रतिनिधि व तथाकथित भाजपा नेता समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत थाना कोतवाली जसवंतनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई थी कि महावीर पुत्र रामदास के ऊपर अवैध असलहों से जान से मारने की नियत से गोली मार दी गई। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि व तथाकथित भाजपा नेता प्रशांत उर्फ बबलू व उसके भाई शेषपाल पुत्रगण रामपूत यादव निवासी मदनपुरा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Comments
Post a Comment