ब्यूरो संवाददाता
इटावा: रविवार देर रात 2 गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब के पास मंदिर की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मंदिर के पास 2 पक्षों में किसी बात को लेकर रविवार रात झगड़ा शुरू हो गया, जिसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों ही पक्ष आपस में मारपीट करने को उतारू हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो वहां खड़े किसी व्यक्ति के द्वारा बना लिया गया।
झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों
ही पक्षों की डॉक्टरी जांच करवाने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां 4 लोगों का इलाज
किया जा रहा है। विवाद की वजह अभी तक साफ नही हो सकी है, लेकिन लड़की
को लेकर संघर्ष होने की बात सामने आ रही है। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि
किसी भी गुट ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। अगर कोई पक्ष तहरीर देता
है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment