संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर(इटावा) कस्बे के मोहल्ला अहीर टोला निवासी की सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान पीजीआई सैंफई में मौत हो गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। कस्बे के मोहल्ला अहीर टोला निवासी 27वर्षीय जोगेंद्र यादव पुत्र वीरभान जसवंतनगर नवीन गल्ला मंडी में आढ़त की दुकान है। वह पिछले महीने भर
पहले किसी काम से बाइक पर सवार होकर के वैदपुरा जा रहा था तभी जसवंतनगर ब्लॉक के सामने पहुंचा ही था कि इटावा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया था जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया था जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है इधर हादसे के बाद मृतक की पत्नी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था मृतक के दो पुत्र हैं।

Comments
Post a Comment