ब्यूरो संवाददाता
इटावा: भीषण गर्मी से बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए कर्म क्षत्रिय कुर्मी संगठन ने पुरबिया टोला मार्ग पर राहगीरों के लिए शीतल जल का प्याऊ लगवाया। सामाजिक एवं मानव सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी) ने बताया कि कर्म क्षत्रिय कुर्मी संगठन द्वारा पुरबिया टोला मार्ग पर भीषण गर्मी से बेचैन राहगीरों के लिए शीतल जल का प्याऊ लगवाया गया है, जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है, मैं कर्म क्षत्रिय कुर्मी संगठन के समस्त कार्यकर्ता को ह्रदय से बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।
सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी) ने कहा कि कोई भी व्यक्ति या संगठन जनहित में समस्त प्रकार की सेवा अकेले नहीं दे सकता, उसमे अनेक व्यक्ति या संगठन के सहयोग की आवश्यकता होती है, मेरा मकसद जनहित में निःस्वार्थ भाव से सेवा देना है वो चाहे कोई भी व्यक्ति या संगठन द्वारा जनहित में दी जाए।

Comments
Post a Comment