Skip to main content

Etawah News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, तापमान 38 डिग्री पर पहुंचा

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: पिछले दिनों से गर्मी के तेवर कुछ नरम हुए हैं लेकिन उमस लोगों को खूब परेशान कर रही है। स्थिति यह है कि उमस के कारण काफी बेचैनी हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान तो 38 डिग्री रहा था और सोमवार को भी यही स्थिति रही लेकिन कम तापमान के बाद भी उमस ने चैन नहीं लेने दिया। गर्मी से ज्यादा तो लोग इस उमए से परेशान हो रहे हैं। पिछले सालों के तुलना में तापमान भी ज्यादा है और उमस भी ज्यादा है। पिछले साल 27 जून को तापमान 34 डिग्री था।
पिछले दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार से तापमान होने लगा और सोमवार को पारा 38 डिग्री पर रहा लेकिन उमस भरी गर्मी ने राहत का अहसास नही होने दिया। उमस ने खूब बेचैन किया। सुबह से शाम तक यही स्थिति बनी रही। गर्मी ने कुछ रहम किया तो उमस ने चैन नहीं लेने दिया। अब स्थिति है कि जून का महीना आधा बीत गया है लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद भी दिन में तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरु कर दिए थे। दोपहर को तो काफी मुश्किल हो रही थी। उमस और गर्मी से परेशान लोग रोज यह उम्मीद करते हैं कि शायद गर्मी से कुछ राहत मिले लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हो रही है।

कई स्थानों पर उमस से परेशान लोग यह कहते मिले कि इस उमस भरी गर्मी से तो वह भीषण गर्मी ठीक थी। अंगोछा आदि बांधकर निकल तो सकते हैं। लेकिन इस उमस में तो स्थिति यह है कि पंखे के सामने से हटते ही पसीने से नहा जाते हैं। इसके चलते कार्यालयों के काम काज पर भीअसर पड़ रहा है। आमतौर पर जून में मानसून आ जाता है और जून का महीना आधा होते होते गर्मी से कुछ राहत मिलने लगती है। इसके विपरीत इस बार जून का महीना पूरा हो रहा है और अभी तक मानसून का अता पता नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...