ब्यूरो संवाददाता
इटावा: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन
सिलेंडर लीक होने से शनिवार रात करीब 11 बजे भगदड़ मच गई। वार्ड ब्वाय और एंबुलेंस
चालक ने आनन-फानन में सिलेंडर का नोजल बंद किया। शनिवार रात ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी
में 22 मरीज
भर्ती थे।
एक मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होने पर तीमारदार खुद डॉक्टर कक्ष में जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर लाने लगा। इस बीच सिलेंडर घसीटते समय उसका नोजल खुल गया। इससे गैस लीक होने लगी। यह देख इमरजेंसी में भगदड़ मच गई। तीमारदार अपने मरीजों को लेकर भागने लगे। हालांकि इस अफरा-तफरी के बीच वार्ड ब्वाय और एक एंबुलेंस चालक ने नोजल लगाकर स्थिति पर काबू किया। सूचना पर अधिाकारियों में हड़कंप मच गया।

Comments
Post a Comment