ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सावन के दूसरे सोमवार को शहर के नीलकंठ मंदिर, हजारी मंदिर, भरेह मंदिर आदि में सुबह से ही भीड़ रही। यहां सुबह से ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के कार्यक्रम शुरू हो गए। भक्तों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।
सावन के दूसरे सोमवार पर भरेह के भारेश्वर शिव मंदिर में भोले के भक्तों का तांता लगा रहा, श्रद्घालुओं में शिवलिंग पर दूध फलफूल धतूरा, बेलपत्र दही और जल आदि से अभिषेक कर भोले की पूजा अर्चना की। आज सुबह से ही जनपद के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर भक्तगण उमड़ पड़े। हर हर महादेव और जय जय भोले के उद्धोष के साथ भक्तगणों ने मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।
भरेह के भारेश्वर मन्दिर मे सावन के दूसरे सोमवार को दूर दूर से आये भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव की शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी ने बताया की सुबह से ही भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की शुरूआत की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, वेल पत्र, घी, दही, धतूरा, पानी आदि से भगवान भोले की पूजा-अर्चना की गई। पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहा। इस अवसर पर भरेह थाना अध्यक्ष हरि गोविंद वर्मा दल बल के साथ मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment